एक चोर को 14 दिन के लिए भेजा न्यायिक हिरासत में भेजा ,दूसरा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
जीरकपुर 16 Feb : एक हफ्ता पहले 8 फरवरी 2025 को बढ़ावा नगर बलटाना में हुई चोरी में शामिल दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित रमन सैनी निवासी बधावा नगर बलटाना ने बताया के 8 फरवरी 2025 को वह अपनी किस रिश्तेदारी में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे इसी दौरान शाम को करीब 6:15 बजे दो युवक पैदल आए और उनके घर में घुस गए और उन्होंने घर में रखा समान जिसमें 87000 की नगदी तथा कुछ सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए उन्होंने बताया के नकदी तथा सोने चांदी को मिलाकर कल ₹300000 की चोरी उक्त चोरों ने उनके घर से कर ली। जब वह शाम को 7:00 बजे घर में वापस आए तो करीब 7:30 बजे उन्हें घर में कुछ सामान हिला हुआ नजर आया। छानबीन करने पर पता चला कि उनके घर में किसी व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जब उन्होंने घर के बाहर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो चोरों की पहचान करने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बलटाना पुलिस चौकी में दे दी और चोरों की तलाश शुरू कर दी उन्होंने बताया कि रात को करीब 1:00 बजे पुलिस की मदद से सोनू नाम का एक लड़का काबू कर लिया जो चोरी की घटना में शामिल था। उसके बाद जब दूसरे लड़के के घर में जाकर जांच की तो वह फरार हो चुका था। पुलिस ने सोनू निवासी सेक्टर 19 पंचकूला को पुलिस रिमांड के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जानकारी के अनुसार चोरी में शामिल दूसरा लड़का राहुल वर्मा निवासी सेक्टर 19 पंचकूला को पुलिस ने बीते कल शुक्रवार शाम को काबू कर लिया गया है और उसे शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। पीड़ित रमन सैनी के अनुसार चोरी में शामिल दोनों लड़कों को वह पहले से ही जानता है क्योंकि वह दोनों नशेड़ी है और इसी इलाके में अक्सर घूमते रहते थे।
कोट्स:::
चोरी संबंधी रिकी करने वाला सोनू नामक लड़का 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है राहुल वर्मा नामक लड़के को तस्वीरें अदालत में पेश किया गया था और उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। और उसे गहनता से पूछताछ हा की जाएगी।
सतनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बलटाना।