watch-tv

जनकपुरी में दो पक्षों में खूनी झड़प, भाजपा नेता पर पेड़ काटने-गुंडागर्दी के आरोप, हनी बेदी ने कहा धार्मिक भावनाएं की आहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 13 सितंबर। जनकपुरी में गणपति महोत्सव को लेकर दो पक्षों में बीच खूनी झड़प हो गई। इस मारपीट में पांच लोग जख्मी हुए। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए गए। एक तरफ भाजपा नेता हनी बेदी पर कुछ लोगों ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। जबकि दूसरी तरफ हनी बेदी की और से भी दूसरे पक्ष पर धार्मिक समारोह को खराब करने और पेड़ काटने के आरोप लगाए हैं। हालाकि थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर लुधियाना के चीमा चौक में भाजपा नेताओं ने हनी बेदी के पक्ष में धरना प्रदर्शन किया। जिसे बाद में पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मामले की जनता से जांच करने का आश्वासन देकर हटवाया।

धार्मिक भावनाएं की आहत
भाजपा नेता हनी बेदी ने कहा कि गणपति जी के पंडाल नजदीक पेड़ लगे हुए थे। पेड़ों पर लाइटें भी लगी थी। दीपक डंग ने सुबह 6 बजे खुद ही पेड़ कटवाए है और लाइटें उतार दी। आज सुबह जब मैं पूजा करने लगा तो दीपक डंग ने अपशब्द बोलने शुरू कर दिए। जिसके बाद सेवादारों के साथ उसकी झड़प हुई। दीपक डंग के साथ 2 युवक थे। हनी ने कहा कि दो सेवादार घायल है। वह प्रशासन से मांग करते है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

हनी बेदी ने साथियों संग किया हमला
वहीं दूसरी तरफ दीपक डंग ने कहा कि हनी बेदी ने जनकपुरी में लगे पेड़ अवैध तरीके से काट डाले। उन्होंने इसका विरोध किया था। जिसके बाद हनी बेदी ने साथियों संग उसे घेरकर हमला कर दिया। करीब दो दर्जन लोगों ने उस पर हथियारों से हमला किया। इस दौरान उसका भतीजा चाहत छुड़वाने के लिए आया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। वह अभी अस्पताल में दाखिल है।  उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनी बेदी सरेआम गुंडागर्दी कर रहा है।

Leave a Comment