जींद से विधानसभा चुनाव का आगाज करेगी भाजपा, बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का किया जाएगा प्रयास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/29 अगस्त: बांगर की धरती जींद से भाजपा अपने विधानसभा चुनाव का आगाज करने जा रही है। 1 सितंबर को जींद के एकलव्य स्टेडियम में भाजपा की बड़ी रैली होगी। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आने की भी संभावना है। इनके अलावा मु[द्मयमंत्री नायब सैनी के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल समेत छह से ज्यादा केंद्रीय मंत्री आएंगे। भाजपा बांगर की धरती से जाटलैंड के साथ-साथ पूरे प्रदेश को साधने का प्रयास करेगी। रैली के आयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक सभी नेता टिकट के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। सबसे पहले भाजपा की सूची आने वाली है। 1 सितंबर से पहले भाजपा अपने उंमीदवारों की सूची जारी कर सकती है। 1 सितंबर को जींद में भाजपा बड़ी रैली करने जा रही है। इस रैली में हर क्षेत्र और हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। मुखयमंत्री नायब सैनी प्रदेश में जन आशीर्वाद रैली कर रहे हैं। जींद में अभी तक यह रैली नहीं हुई है। अब चुनावी समय में इस रैली को और बड़े स्तर पर किया जा रहा है। रैली में छह से अधिक केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रदेश का पूरा नेतृत्व हुंकार भरेगा। भाजपा बांगर की धरती से जाटलैंड को साधने का बड़ा प्रयास करेगी।
जजपा से भाजपा में शामिल होने वाले विधायक भी करेंगे शिरकत
इस रैली में दुष्यंत चौटाला का साथ छोड़ चुके जजपा के तीन विधायक इसी दिन भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ और बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। जींद में लगातार दो बार से भाजपा विधायक हैं। जुलाना और उचाना जाटलैंड सीट हैं। वहीं नरवाना सुरक्षित सीट है। इसके अलावा सफीदों में जाटों का भी अच्छा प्रभाव है, इसलिए इन पांचों सीट पर भाजपा की नजर है। इन पांचों सीटों के अलावा भाजपा जींद की धरती से पूरे प्रदेश में सियासी संदेश देना चाह रही है।
————-

युद्ध नाशियां विरुद्ध: ‘सुरक्षित पंजाब’ नशा विरोधी हेल्पलाइन पर नागरिकों की सलाह से 1 मार्च से अब तक 5562 एफआईआर दर्ज 1 मार्च, 2025 से 26,995 ड्रग तस्कर पकड़े गए; 1096 किलोग्राम हेरोइन, 380 किलोग्राम अफीम, 12.43 करोड़ रुपये की ड्रग मनी जब्त विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने लोगों से सुरक्षित पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200 के माध्यम से गुमनाम रूप से नशा तस्करों के बारे में जानकारी साझा करने का आह्वान किया पुलिस टीमों ने 1 मार्च से रोकथाम के तहत 1153 संपर्क बैठकें और छात्रों के साथ 4293 बैठकें आयोजित की हैं