लुधियाना में भाजपा कर रही संगठनात्मक चुनावों की तैयारियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बूथ समिति गठन के बाद ही सर्किलों के प्रधान होंगे नियुक्त : नैय्यर/जैन

लुधियाना 9 फरवरी। जिले में भाजपा ने बूथ स्तर पर संगठन चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में कैलाश नगर सर्किल के चुनाव इंचार्ज व जिला उपाध्यक्ष नवल जैन की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन स्थानीय विवेक धाम मंदिर में किया गया।

इस बैठक में विशेष तौर से लुधियाना भाजपा के सह चुनाव इंचार्ज व जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नैय्यर, टिब्बा रोड सर्किल के चुनाव इंचार्ज व जिला प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, राहों रोड सर्किल के चुनाव इंचार्ज जसदेव तिवारी, पार्षद पति विपन विनायक विशेष तौर पर इस बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में सर्व समिति से बूथ प्रधान नियुक्त करने के लिए केंद्र इंचार्जों को जिम्मेदारी दी गई।

शक्ति केंद्र इंचार्ज भी सर्वसम्मति से ही बूथों के प्रधान नियुक्त करेंगें। इस अवसर पर डा.निर्मल नय्यर व नवल जैन ने बताया कि बूथ समिति गठन के बाद सर्किलों के प्रधान नियुक्त होंगे। उन्होंने कहा कि जिस बूथ पर मतदाता का नाम दर्ज है। उसी बूथ के कार्यकर्ता को उस बूथ का प्रधान नियुक्त किया जाएगा। उसका भाजपा का स्थाई सदस्य होना जरूरी होगा। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल मित्तल, रवि अग्रवाल, रोमी मल्होत्रा, कैलाश नगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

————-

Leave a Comment