भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पंजाब सरकार से मांग की 28 हजार हर महिला को दे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/5 जुलाई: जालंधर पहुंचे बीजेपी के नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर ने जमकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। आरपी सिंह ने कहा कि जालंधर वेस्ट हलके में लोग वोट कांग्रेस को दें या फिर आम आदमी पार्टी को, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने कहा कि, दोनों इंडिया गठबंधन के साथ चलते हैं। ऐसे में वोट जिसे मर्जी दें, दोनों का फायदा होगा। मगर इसमें लोगों का कोई फायदा नहीं है। दोनों पार्टियों को जो वोट पड़ेंगे, वह पंजाब के हित में नहीं है। आरपी सिंह ने कहा कि, वेस्ट हलके में सिर्फ एक पार्टी विकास कर सकती है, वह बीजेपी है। नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को हजार हजार रुपए नहीं दिए। आज 28 माह में हो चुके हैं कि मगर एक रुपया नहीं मिला। सरकार पंजाब की हर महिला को 30 हजार रुपए देनदार है। 28 हजार रुपए का दो हजार रुपए तो बयाज भी बनता है। नेशनल स्पोक्सपर्सन आरपी सिंह ने कहा कि, भगत चन्नी लाल की हम इज्जत करते हैं, पार्टी ने उन्हें एक समानित पोस्ट दी थी। ये समान हमेशा करते रहेंगे। राज्य में लॉ एंड आर्डर का बुरा हाल हो चुका है। लोग परेशान हैं। आप द्वारा पंजाब से पैसा कमाया जा रहा है और उनसे अन्य राज्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
————–