बीजेपी लीडर व कारोबारी गुरवीर गरचा पर पर्चा दर्ज, महिला अफसरों की अश्लील वीडियो वायरल करने को बना रहा था दबाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 16 जुलाई। बीजेपी के युवा लीडर और कारोबारी गुरवीर सिंह गरचा द्वारा एक व्यक्ति को अश्लील वीडियो वायरल करने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। जिसके चलते थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मॉडल टाउन के रहने वाले गुरवीर सिंह गरचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा लगातार रेड की जा रही है। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि गुरवीर गरचा उसका पुराना दोस्त है। गुरवीर का पक्खोवाल रोड पर फार्म हाउस है। शिकायतकर्ता के अनुसार 2022 में फार्म हाउस पर गुरवीर की पार्टी थी। जिसमें वे शामिल हुआ था। वहां पर गुरवीर ने शराब के नशे में एयर गन से फायर किए। जिसके बाद गुरवीर ने उसे एयर गन दे दी और जबरन फायर करने को कहा। जब उसने फायर किए तो गुरवीर ने उसकी वीडियो बना ली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुरवीर के पास पुलिस विभाग की दो महिला उच्च अफसरों की अश्लील वीडियो है। वे उसे वायरल करने के लिए कह रहा था।

रास्ते में रोककर दी धमकियां

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुरवीर उसे मॉडल टाउन में मिला। जहां पर उसे धमकी दी कि अफसरों की वीडियो वायरल करो, नहीं तो वे उसकी एयर गन से फायर करने की बनाई वीडियो वायरल कर देगा। जबकि उसे झूठे पर्चे में फंसा देगा। जिसके बाद शिकायतकर्ता काफी डर गया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।

लक्की संधू के साथ विवाद के बाद चर्चा में आया था गुरवीर गरचा

जानकारी के अनुसार कांग्रेसी लीडर लक्की संधू और गुरवीर गरचा के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। पहले गुरवीर गरचा के एक केस में गवाह को पीटने पर लक्की संधू पर मामला दर्ज हुआ था। तब भी गरचा ने थाने में जाकर इसका विरोध किया था। वहीं करीब तीन महीने पहले गुरवीर गरचा द्वारा लक्की पर साउथ सिटी रोड पर रास्ते में घेरकर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। जिसमें पर्चा भी दर्ज हुआ था।

Leave a Comment