बघेल पर नकेल ! पंजाब में कांग्रेस के ‘कम-बैक’ से डरी है बीजेपी ?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बंघेल के पंजाब कांग्रेस इंचार्ज बनने के बाद उनके रायपुर निवास पर ईडी रेड

नई दिल्ली, चंडीगढ़ 10 मार्च। इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट यानि ईडी अब केंद्र सरकार की कठपुतली के तौर पर चर्चित है। इसे संयोग कहें या कुछ और कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनते ही उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो गई। ईडी ने उनके रायपुर स्थित आवास पर रेड कर दी।

यहां काबिलेजिक्र है कि बघेल ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए कोई पंजाब में कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है तो यह गलतफहमी है। उनकी यह टिप्पणी पंजाब की राजनीति में हलचल मचा रही है। यह छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब 13 मार्च को दिल्ली में राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक तय है, जिसमें बघेल भी शामिल होंगे। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत अन्य नेता इस मुद्दे पर भड़के हुए हैं।

वड़िंग बरसे भाजपा पर :

सांसद राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि बघेल पर ईडी की यह कार्रवाई बीजेपी की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। भाजपा को डर है कि बघेल कहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार ना बना दें। ऐसे में वह डराने में लगे हैं, मगर हम डरने वाले नहीं है। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले, जनवरी 2024 में दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 13 में से 7 सीटें जीती थीं। हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा और यादव चुनाव हार गए, जिसके बाद भूपेश बघेल को पंजाब का नया प्रभारी बनाया गया। बघेल ने 24 फरवरी को पंजाब का पहला दौरा किया था।

वडिंग ने ईडी की बघेल छापेमारी यह पहली रेड तो नहीं है। इससे पहले भी सीबीआई और ईडी की रेड हो चुकी हैं। जिस तरह से बीजेपी सरकार एजेंसियों का उपयोग कर रही है, वह उचित नहीं है। बीजेपी चाहती है कि हमारे नेताओं को इधर-उधर व्यस्त रखा जाए। भूपेश बघेल एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने ज़मीनी स्तर से अपनी लड़ाई लड़ी और प्रदेश में सरकार बनाई। पूरा देश मानता है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार ने नई सोच को जन्म दिया। आम जनता, हर वर्ग उनके शासन में खुश था। बीजेपी जिन तरीकों से राज्यों में अपनी सरकार बना रही है, वह सबके सामने है।

————–

 

Leave a Comment