आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान”को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धीमान ने की बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं। स्वदेशी केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारतीयों की जीवन शैली और संकल्प है। उन्होंने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने रक्षा निर्यात, मोबाइल, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर व बस निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत

धीमान ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के तहत भाजपा ने ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने लुधियाना वासियों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग दें। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment