बीजेपी छोड़ गुरविंदर सिंह प्रिंकल ने थामा आप का दामन तो शुरु हो गया नया विवाद
लुधियाना, 16 जून। कांग्रेस में रहने के बाद भाजपा में गए युवा कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस युवा नेता-समाजसेवी ने भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोशल मीडिया में लाइव होकर प्रिंकल ने चेतावनी दी कि धीमान ने उनको गैंगस्टर बताया। इस मामले में वह उन पर केस करेंगे। साथ ही इलजाम लगाया कि भाजपा जिला प्रधान धीमान उनके आप में शामिल होने पर बौखलाकर उनको गैंगस्टर बताने लगे। साथ ही प्रिंकल ने धीमान को चुनौती दी कि लुधियाना वैस्ट उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के नाम पर उनसे पैसों की डिमांड की गई। वह उसकी रिकॉर्डिंग भी सुना सकते हैं।
प्रिंकल ने यह भी कहा कि आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा बेहद सुलझे हुए शख्स हैं। उन्होंने धीमान के आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हकीकत में भाजपा जिला प्रधान मानसिक रोगी हैं। यहां गौरतलब है कि पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से टकराव के चलते प्रिंकल को खासी चर्चा मिली थी। फिर अपनी दुकान पर फायरिंग में जख्मी होने के बाद यह युवा कारोबारी सुर्खियों में आया था।
———-