बीजेपी का दावा, रवनीत बिट्टू के पक्ष में खड़े हुए लुधियाना साउथ के लोग

रैली स्थल के पास लगे ब्लड डोनेशन कैंप में बीजेपी उम्मीदवार रवनीत बिट्‌टू व अन्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पीएम मोदी तो देश और देश की जनता को समर्पित : बिट्टू

लुधियाना 28 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता बलविंदर सिंह सहल ने डाबा-लोहारा मंडल में चुनावी रैली रखी। जिसे भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने संबोधित किया।
रैली में उनके साथ बीजेपी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, सतिंदरपाल सिंह सठा, गुरदीप सिंह गोशा, सुनील शुक्ला के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि भारत का गुलदस्ता यहां रहने वाले विभिन्न समुदाय के लोगों के मेल से देखा जा सकता है। हालांकि विपक्षी दलों ने इस गुलदस्ते को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित कर दिया है। जिसके चलते मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए दोबारा मोदी सरकार को लाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश और देश की जनता के प्रति समर्पित हैं। पंजाब की जनता का भी भला चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी अपने पंजाब दौरे के दौरान पंजाब की जनता को बहुत कुछ देना चाहते थे, लेकिन पंजाब में बैठे शरारती तत्वों ने पंजाब की जनता को इन योजनाओं से वंचित कर दिया। रवनीत सिंह बिट्टू ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में मोदी साहब अपने पंजाब दौरे के दौरान पंजाब की जनता के लिए कई बड़े ऐलान करेंगे।
रवनीत बिट्टू ने अंत में कहा कि भगवान श्री राम जी और श्री गुरु नानक देव जी साक्षात मोदी जी के साथ हैं, क्योंकि इतने वर्षों के बाद राम मंदिर निर्माण और सिख धर्म के गुरु धामों के दर्शन का श्रेय मोदी साहब को ही मिला है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने “जो राम को लाये हैं हम उनको लाएँगे” के नारे भी लगाए।
———

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा के लिए दिन-रात काम कर रही है- हरपाल सिंह चीमा हम बाढ़ प्रभावित लोगों के घर-घर जाकर उन्हें पूरा मुआवजा देंगे- हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 लाख रुपये दान किए जल जनित रोगों के प्रसार को रोकने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं- बरिंदर कुमार गोयल कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की देखरेख में जिला पठानकोट के 25 बाढ़ प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया*