हाईकोर्ट से भारत भूषण आशु को बड़ी राहत, टेंडर घोटाले में मिली बेल, सभी एफआईआर भी होंगी रद्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना/यूटर्न/20 दिसंंबर: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने टेंडर अनियमितता घोटाले में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को जमानत दे दी है। साथ ही, उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर को भी रद्द कर दिया है। उनके वकील निखिल घई ने यह जानकारी दी। वह चार महीने से जेल में थे। जल्दी ही इस बारे में आदेश जारी होगा। आशु को एक अगस्त को ईडी ने उस समय गिरफतार किया था। जब वह अगस्त में पूछताछ के लिए जालंधर स्थित ईडी दफतर गए थे। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं। इससे पहले ईडी ने पूरे मामले की जांच की थी। राज्य में विभिन्न जगहों पर कई लोगों की 22.78 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। वहीं, उनको जमानत मिलने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है।
चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का आरोप
वर्ष 2022 में कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों और ठेकेदारों ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर अनाज परिवहन टेंडर घोटाले में कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत विजिलेंस को की गई थी। धन शोधन में शामिल व्यक्तियों की संपत्तियों को कुर्क किया गया, संपत्तियों में लुधियाना, मोहाली, खन्ना और पंजाब के अन्य भागों में स्थित अचल संपत्तियां, एफडीआर, सोने के आभूषण, और बैंक खातों के रूप में चल संपत्तियां शामिल हैं।
इससे पहले विजिलेंस ने दर्ज किया था केस
इस मामले में पंजाब विजिलेंस ने सबसे पहले ठेकेदार तेलू राम और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में इस केस में आशु का नाम भी शामिल किया गया। 22 अगस्त 2022 को विजिलेंस ने लुधियाना में छापा मारकर उसे सैलून में बाल कटवाते हुए गिरफतार कर लिया। इस केस में आशु करीब 6 महीने पटियाला जेल में भी बंद रह थे। आरोप है कि अनाज ढुलाई टेंडर घोटाले में आरोपी अनाज मंडियों में वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर माल की ढुलाई करता था। इतना ही नहीं टेंडर लेने से पहले विभाग में वाहनों के गलत नंबर लिखवाए जाते थे। जांच में पता चला कि जो नंबर लिखे गए थे, वे भी स्कूटर, बाइक जैसे दोपहिया वाहनों के थे। ये वाहन अनाज ढुलाई के लिए वैध नहीं थे। इसके बाद ईडी ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
————

ढकौली फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, 65 करोड़ की एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल जारी जीरकपुर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान, ढकौली फाटक पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज मनप्रीत बन्नी संधू और उर्वा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास सफल, रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी अब नहीं लगेगा घंटों लंबा जाम, ढकौली फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की राह साफ केंद्र सरकार से हरी झंडी, ढकौली फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को मिली 65 करोड़ की मंजूरी

ढकौली फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, 65 करोड़ की एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल जारी जीरकपुर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान, ढकौली फाटक पर बनेगा रेलवे ओवरब्रिज मनप्रीत बन्नी संधू और उर्वा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयास सफल, रेलवे ओवरब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी अब नहीं लगेगा घंटों लंबा जाम, ढकौली फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की राह साफ केंद्र सरकार से हरी झंडी, ढकौली फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को मिली 65 करोड़ की मंजूरी