फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ 8 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

30 सितम्बर- फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24.55 ग्राम हेरोइन और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया और हेरोइन बरामद की। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिन्द्र सिंह के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विभिन्न मामलों में 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24.55 ग्राम हेरोईन व नशा करने वाला सामान बरामद किया है।
उक्त मामलों में पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपितों पर विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलें दर्ज किए है। थाना छावनी फिरोजपुर के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने साहिल उर्फ मच्छी पुत्र प्रेम कुमार निवासी इंद्र कॉलोनी छावनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोईन, थाना सदर फिरोजपुर के एएसआई सुखबीर सिंह ने अजय पुत्र अशोक कुमार निवासी नवां बारेके को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम हेरोईन बरामद की।
थाना तलवंडी भाई के एएसआई सुदेश कुमार ने अकाशदीप सिंह उर्फ अकाश पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव भोलू वाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.50 ग्राम हेरोईन बरामद की। थाना ममदोट के एएसआई गहना राम ने हेरोईन का नशा करते हुए जसपाल सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी जंड वाला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 0.5 ग्राम हेरोईन, 1 लाईटर, पन्नी व 10 रुपये का नोट बरामद किया।
थाना आरिफके के एएसआई निर्मल सिंह ने गुरभेज सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गैंदड़ को हेरोईन का नशा करते हुए गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 ग्राम हेरोईन, 1 लाईटर, 1 पन्नी व 10 रुपये का नोट व थाना सिटी फिरोजपुर के इंस्पेक्टर जतिन्द्र सिंह ने साढ़े 6 ग्राम हैरोईन और नशा करने वाले सामान सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया।
थाना सिटी जीरा के एएसआई सतवंत सिंह ने नशा करते हुए विशाल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी टिब्बा बस्ती को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से आधा ग्राम हेरोईन, सिल्वर पन्नी, लाईटर व 10 रुपये का नोट बरामद किया है। थाना सदर जीरा के इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह ने गुरभेज सिंह उर्फ भेजा पुत्र दलेर सिंह निवासी मलसीयां कला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोईन बरामद की है।
उक्त सभी मामलों की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ मामले दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।