आज 14 अक्टूबर को सुबह सोना और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई थी। ये दोनों ही अपनी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। हालांकि दोपहर 12 बजे सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की रफ्तार भी कम हुई है। इस बड़ी गिरावट के बाद सोने और चांदी का भाव कितना हो गया है।
दोपहर 12.09 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने में 340 रुपये प्रति 10 की बढ़ोतरी है। सोने में लगभग 2000 रुपये की गिरावट आई है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 987 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें लगभग 1000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
दोपहर 12.41 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 124,978 रुपये चल रही है। इसमें 349 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सोने ने अब तक 124,243 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 126,930 प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 24 कैरेट सोने की कीमत 125,682 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
Silver Price Today:
दोपहर 12.44 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 125,083 रुपये चल रहा है। इसमें 454 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,111 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 162,700 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत 125,280 रुपये चल रही है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोना का भाव 125,480 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसके साथ ही पटना में चांदी का भाव पटना में सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 158,070 रुपये चल रही है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 158,320 रुपये में मिल रही है।
