आशु के त्यागपत्र की पार्टी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की
लधियाना, 23 जून। आखिरकार जैसी आशंका थी, लुधियाना वैस्ट विधानसभा हल्के में उप चुनाव के नतीजे वैसे ही आए। इसके बाद सशक्त उम्मीदवार रहे भारत भूषण आशु दूसरे नंबर पर रहते हुए चुनाव हार गए। उनको आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजीव अरोड़ा से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
यहां काबिलेजिक्र है कि आशु ने राजनैतिक परंपरा को निभाते हुए इस उप उप चुनाव में जीते आप उम्मीदवार अरोड़ा को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस के एक्टिंग-प्रेसिडेंट के पद से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस चर्चा की पार्टी की ओर से उनका त्यागपत्र मिलने या उसे स्वीकार किए जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।