watch-tv

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल ने थामा बीजेपी का दामन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भारत के पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल बीजेपी में हुई शामिल।

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को लगा बड़ा झटका। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार, 30 मार्च, को  भाजपा में शामिल हो गईं। मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में सदस्यता ली। जानकारी के मुताबिक हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने उनकी पार्टी में एंट्री को लेकर मध्यस्थता की थी, जिसके बाद अर्चना पाटिल चाकुरकर शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।

बीजेपी में शामिल होने पर अर्चना पाटिल चाकुरकर बोलीं, “मैं राजनीतिक क्षेत्र में काम करने के लिए बीजेपी में शामिल हुई हूं, मैं पीएम मोदी द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से काफी प्रभावित हूं, यह महिलाओं को समान अवसर देता है।”

Leave a Comment