watch-tv

राज-काज : दिल्ली में आप सरकार को बड़ा झटका राजकुमार ने मंत्री पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

यहां पहले से लग रहे सियासी-झटकों से
पंजाब के आप नेताओं में भी खलबली

लुधियाना/10 अप्रैल। पंजाब से लेकर देश की राजधानी तक आम आदमी पार्टी को सियासी-झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद के साथ ही आम आदमी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया।
पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देते हुए नेता नेता ने बड़ा आरोप लगाया कि आज आप खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं। मैं आज बहुत व्यथित हूं, राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। इसलिए मैं मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।
राजकुमार ने कहा कि आप में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है। दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है। मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं। अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है। राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। वह जाटव समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।
————-

Leave a Comment