watch-tv

केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार अब बन गए पंजाब सीएम मान के सलाहकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सीएम केजरीवाल के निवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के आरोप से मुसीबत में फंसे थे बिभव

चंडीगढ़/यूटर्न/4 अक्टूबर। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार अब पंजाब के सीएम भगवंत मान के सलाहकार होंगे। इस पद पर नियुक्ति के बाद अब वह जल्द कभी भी सीएम कार्यालय में पदभार संभाल सकते हैं।

यहां गौरतलब है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और बिभव कुमार की दोस्ती काफी पुरानी है। साल 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव लंबे समय से उनके साथ हैं। बिहार के मूल निवासी बिभव कभी वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते थे। उनकी मुलाकात केजरीवाल से हुई तो वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैगजीन के लिए काम करने लगे। इसी संस्था ने साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था।
काबिलेजिक्र है कि बिभव शुरू से ही केजरीवाल के रुटीन प्रोग्राम और दूसरे कामों की जिम्मेदारी संभालते थे। दिल्ली में आप सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक कामकाज संभालते रहे। हालांकि सतर्कता विभाग ने उनकी नियुक्ति रद कर दी थी।

स्वाति विवाद से चर्चित हुए : आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ समय पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर उनके सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी। मालीवाल की ओर से दर्ज कराई एफआईआर में कहा गया था कि केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और थप्पड़ मारे। इसके बाद बिभव को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल वह जमानत पर हैं। मामले की सुनवाई अब भी कोर्ट में चल रही है। मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब मदद के लिए वह चिल्लाने लगीं, तब भी बिभव नहीं रुके। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बिभव को आरोपी बनाया था।

————-

Leave a Comment