चंडीगढ/यूटर्न/2 सितंबर: हरियाणा में चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार रैलियां कर रही हैं। इस बीच रविवार को जींद में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान जेजेपी के पूर्व विधायक रामकुमार गौतम, जोगाराम सिहाग और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इनके अलावा पूर्व मंत्री अनूप धानक भी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं रेप केस में फंसे नरवाना विधायक सुरजा खेड़ा को पार्टी में शामिल नहीं किया है। इस अवसर पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल में कसक है और चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। जिनके खुद के बही खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लेने के लिए फिर रहे हैं। हमने चुनाव आयोग को खत इसलिए लिखा क्योंकि हम लोग चाहते हैं कि लोकतंत्र में इस पर्व में अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले सकें। उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो रात को भी चुनाव लडऩे के लिए तैयार है।
हिसाब मांगने वालों पर हुए एक्सपोज
पिछले 10 सालों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रदेश में बिना क्षेत्रवाद के विकास का काम करवाया है। जो लोग हिसाब मांग रहे हैं उन्हे बताना चाहता हूं कि 12 मार्च को शपथ ली और 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया। 8 अक्टूबर तक 182 दिन बनते हैं। ऐसे में 128 दिन तक आचार सहिता लगी रही। शेष बचे 56 दिनों में हमने कई ऐतिहासित निर्णय लिए। सीएम सैनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। कांग्रेस जनता की भलाई के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के लिए सत्ता में आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास न नीति है और न ही नेतृव।
जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली, संजय कबलाना भाजपा में शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले जजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र बबली भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली भाजपा मुखयालय में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। उनके अलावा गुरुग्राम के पूर्व जेल सुपरिटेंडेंट सुनील सांगवान व संजय कबलाना भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। संजय कबलाना एक बार फिर भाजपा का दामन पकड़ लिया है। विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। कयास लगाए जा रहे है कि बादली से एक बार फिर भाजपा की टिकट पर संजय कबलाना चुनाव लड़ सकते है। संजय ने राजनीति भाजपा से शुरू की थी और बादली हल्के से 2009 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा। 12495 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद वह आईएनएलडी में शामिल हो गए जहां वे हल्का अध्यक्ष रहे। 2019 में जजपा से बादली हलके से चुनाव लड़ा और 28089 वोट लेकर तीसरा स्थान बनाया। जजपा में संजय कबलाना ने जिला अध्यक्ष, जजपा प्रदेश पंचायत सेल के अध्यक्ष रहे। दो माह पहले ही संजय ने जजपा के सभी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी थी।
————-