श्मशान घाट में संस्कार करने आए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया, बुजुर्ग का शव छोड़कर भागना पड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पचास से ज्यादा लोग चपेट में आए, 11 व्यक्ति गंभीर, मधुमक्खियां शांत होने पर निपटाई संस्कार की रस्म

हरियाणा 13 मार्च। यहां नारनौल के समीपवर्ती गांव नांगल शालू के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। जिसमें करीब 50 लोग जख्मी हुए, जिनमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन घायल मुकेश ने बताया कि गांव नांगल शालू में एक बुजुर्ग महिला प्रभाती देवी की मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर गए थे। जहां मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोगों को शव छोड़कर भागना पड़ा। जब मधुमक्खियां शांत हुई, तब मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। मधुमक्खियों के काटने के बाद किसी को उल्टी तो किसी मुंह पर सूजन आ गई।

————

Leave a Comment