रहें अलर्ट : तरनतारन में फर्जी पुलिस मुलाजिम बन घर में घुस आए तीन लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

महिला ने शक होने पर मचा दिया शोर, एक आरोपी लोगों ने दबोचा, दो भाग निकले

तरनतारन 23 नवंबर। शहर में तीन लोग फर्जी पुलिस मुलाजिम बनकर एक घर में जा घुसे। उन्होंने किसी पुराने क्राइम केस का हवाला देते हुए घर की तलाशी लेने की बात कही। हालांकि घर में मौजूद महिला ने शक होने पर शोर मचा दिया। लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, हालांकि उसके दो साथी भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्ला नूरदी अड्डा की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिटी थाने की पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। इस मामले में नूरदी अड्डा निवासी सोनू ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में मौजूद थे। सुबह के समय तीन लोग घर में दाखिल हुए। जिनमें से दो लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी, जबकि एक सिविल कपड़ों में था। तीनों खुद को पुलिस मुलाजिम कहने लगे और घर के अंदर दाखिल हो गए।

सोनू के मुताबिक आरोपियों ने किसी पुराने मामले को लेकर उन्हें उलझाना शुरू कर दिया। और कहने लगे कि घर की तलाशी लेनी है। तीनों ने घर के लोगों के मोबाइल भी ले लिए। हालांकि परिजनों ने शक होने पर आरोपियों से कहा कि उनकी सीसीटीवी कैमरे में वीडियो में कैद हो गई है। जिसके कारण तीनों घबरा गए और बाहर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक बाकी दो आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

———

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो-2025 में हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन भारत के समग्र विकास में हरियाणा की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में हरियाणा का होगा अहम योगदान – नायब सिंह सैनी

आसान रजिस्ट्री पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त और घर-द्वार संपत्ति पंजीकरण सेवाओं के साथ नागरिकों को सशक्त बनाती है” भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने, वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने और नागरिकों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त सेवाएं प्रदान करने की पहल: हरदीप सिंह मुंडियन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने शिंकानसेन – ओसाका बुलेट ट्रेन से की यात्रा जापान की रेलवे प्रणाली के संचालन, रखरखाव, यात्री सुरक्षा और तकनीकी नवाचारों का भी किया अध्ययन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में भी चलेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई से अहमदाबाद के बीच विकसित किया जा रहा हाई-स्पीड ट्रेन कॉरिडोर – नायब सिंह सैनी