watch-tv

बठिंडा : शेयर खरीदने में लाखों डुबोए, कर्ज से परेशान होकर युवक ने कर लिया सुसाइड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

झील किनारे मिला शव, समाजसेवी संस्था ने पता लगा युवक के परिजनों को सूचित किया

बठिंडा 22 अगस्त। यहां कर्ज से परेशान एक युवक ने झील में कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बठिंडा की समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को गोनियाना रोड स्थित झील नंबर तीन के किनारे एक युवक पड़ा होने की जानकारी मिली। संस्था के वालंटियर साहिब सिंह, सुमित माहेश्वरी और सौरव छाबड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की सहायता से युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुखविंदर कुमार पुत्र मंगत राम निवासी परसराम नगर के तौर पर हुई। मृतक युवक के परिजनों के अनुसार सुखविंदर कर्जदारी से परेशान था। उसे शेयर बाजार में बड़ा घाटा हुआ। इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने घर में रखे सोने के जेवर तक बेच दिए थे। मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
————-

Leave a Comment