बटाला सांसद ने नितिन गडकरी से मिल राष्ट्रीय राज्य मार्ग 54 फलाई ओवर बनाने की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/4 जुलाई: गुरदासपुर से कांग्रेसी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर शुगर मिल बटाला के पास नेशनल हाईवे 54 पर फलाईओवर बनाने और डेरा बाबा नानक में सूक्की ड्रेन पर बने पुल की अवधि बढ़ाने को लेकर उन्हें एक पत्र सौंपा। रंधावा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने दावा किया है कि गडकरी ने जल्द ही प्रोजेक्ट शुरू करने का आश्वासन दिया है। पंजाब के सांसदों ने शपथ लेने के बाद केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। साथ ही अपने क्षेत्रों की मांगों को भी प्रमुखता से उठाया है। इससे पहले पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राजपुरा-चंडीगढ़ मोहाली रेल लिंक पर चर्चा की। उन्होंने इस रेलवे लिंक के महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने मांग की कि इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इससे मालवा क्षेत्र को फायदा होगा। हालांकि रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस रूट पर जल्द काम शुरू करने की बात कही है।
—————