बलटाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को 60 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जीरकपुर 27 Oct : बलटाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को 60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस 21/61/ 85 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद सोमवार को पटियाला जेल भेज दिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदर देव शर्मा ऊर्फ दानु निवासी गांव मंडोरघाट थाना सुनी जिला शिमला और प्रवेश सैनी निवासी गांव रंगड़ी थाना सदर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा के रूप में हुई है। इंदर देव के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के आरोप में दो केस दर्ज है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 30 – 30 ग्राम कुल 60 चिट्टा बरामद हुआ है। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बलटाना की कलगीधर मार्किट में रात रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस पार्टी भी उस एरिया में दीवाली को लेकर मार्किट में चैकिंग कर रही थी। शक की बनाह पर दोनों आरोपियों की चैकिंग की गई तो दोनों के पास से 30 – 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया की दोनों आरोपी सिरसा से चिट्टा लेकर आए थे और शिमला डलिवरी देने जा रहे थे। रात होने के कारण वह यहां रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे थे। जिन्हे गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड के बाद पटियाला जेल भेजा जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया की इंदर देव के खिलाफ पहले भी दो पर्चे हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान शुरू किया पुलिस कमिश्नरों/एसएसपी को संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सुरक्षा उल्लंघन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश: विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला युद्ध नाशियान विरुद्ध जारी, पुलिस ने 154वें दिन 14 किलोग्राम हेरोइन के साथ 107 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार नशा मुक्ति’ अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने 68 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए राजी किया