पंजाब में औसतन 5.5 डिग्री गिरा तापमान, सामान्य से 8.3 डिग्री की गिरावट, 5 को बारिश का ऑरेंज अलर्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 3 मई। पंजाब में मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरु कर दी है। 2 मई 2025 को राज्य में अधिकतम तापमान औसतन 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस गिरावट के कारण सभी जिलों का तापमान 34 डिग्री से नीचे आ गया, जो 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था। पंजाब में गुरदासपुर सबसे अधिक गर्म रहा, जहां तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अमृतसर में 30.8 डिग्री, लुधियाना में 30.0 डिग्री, पटियाला में 31.7 डिग्री, बठिंडा में 30.6 डिग्री, फिरोजपुर में 30.2 डिग्री, मोहाली में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जैसे पठानकोट और अमृतसर में बारिश ट्रेस की गई है। अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हुई, लेकिन हल्के बादलों की सक्रियता ने तापमान को नीचे बनाए रखा।

Leave a Comment