प्रभजोत सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार *डॉ. इंद्रजीत की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी*

चंडीगढ़, 30 सितम्बर-हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से आई.ए.एस. अधिकारी तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने एच.सी.एस. अधिकारी तथा वित्त विभाग में उप सचिव डॉ. इंद्र जीत की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपने … Read more

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ 8 गिरफ्तार

30 सितम्बर- फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24.55 ग्राम हेरोइन और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया और … Read more

मोगा में शराब पीकर कर रहे थे हुल्लड़बाजी, फिर पुलिस ने आरोपी 7 युवकों को ऐसे सिखाया सबक

30 सितम्बर- पंजाब के मोगा जिले में थाना सिटी वन पुलिस ने मछली बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस गश्त के दौरान इन युवकों को सड़क किनारे शराब पीते और हुल्लड़बाजी करते हुए पाया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी वन … Read more

लुधियाना में ऑटो गैंग का पर्दाफाश, सवारियों से चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार

30 सितम्बर- लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने ऑटो सवारियों से पैसे चुराने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 43 हजार रुपये और ऑटो बरामद हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने चोरी … Read more

होशियारपुर में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस; कई लोग घायल

30 सितम्बर- तलवाड़ा-मुकेरियां मार्ग पर अड्डा झीर दा खूह के पास एक बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुरुआती जांच में ड्राइवर द्वारा नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की … Read more

होशियारपुर में दहेज प्रताड़ना का मामला, पुलिस ने पति और सुसर पर दर्ज किया केस

30 सितम्बर- दसूहा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में विवाहिता के बयान पर पति और ससुर को नामजद किया है। पीड़िता अमनप्रीत कौर ने बताया कि शादी के बाद उसका पति और ससुर उससे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने … Read more

मुंबई से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित

30 सितम्बर- मुंबई से दिल्ली आ रही इंडिगो की उड़ान 6E 762 को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसमें लगभग 200 यात्री सवार थे। धमकी मिलने के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार एयरबस A321 नियो विमान सुबह लगभग 7.53 बजे उतरा। इंडिगो की … Read more

बरनाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार चोरों को किया गिरफ्तार; सोना और नकदी बरामद

30 सितम्बर- बरनाला पुलिस ने राम बाग रोड पर हुई चोरी के मामले में चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी सोना-चांदी और चोरी में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में से एक कनाडा से डिपोर्ट किया गया है जबकि दूसरा मलेशिया से लौटा है। आरोपियों … Read more

हरियाणा: कुरुक्षेत्र दौरे पर आज CM नायब सैनी, आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल

30 सितम्बर- कुरुक्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। यह प्रदर्शनी पोषण और बाल विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र के दौरे पर हैं, जहां वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित … Read more

पाकिस्तानी अधिकारी से ट्रॉफी न लेकर भारतीय टीम ने बढ़ाया शहीदों का मान

30 सितम्बर- एशिया कप में भारत की जीत से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल उत्साहित हैं। उनका कहना है कि भारतीय टीम ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हाथों से ट्रॉफी न लेकर पहलगाम हमले में मारे गए शहीदों का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेल भावना से … Read more