एनआरआई और केयरटेकर महिला की हत्या, गेट पर लगा था ताला, बेटियां दीवार फांदकर घर में घुसीं तब चला पता

पंजाब 25 सितंबर। होशियारपुर में एक एनआरआई व्यक्ति और उसके घर की केयरटेकर महिला की हत्या कर दी गई। लाशों से बदबू आ रही थी। इस कारण आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात कुछ दिन पुरानी है। मृतकों की पहचान मोरांवाली के रहने वाले संतोख सिंह (65) और गांव बाठ (नूरमहल) की निवासी … Read more

तरनतारन में अस्पताल पर फायरिंग, गैंगस्टर प्रभ दासूवाल पर आरोप, बाइक सवार 2 बदमाशों ने की वारदात

पंजाब 25 सितंबर। तरनतारन जिले के भिखीविंड कस्बे में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मंदिर वाला बाजार में स्थित चोपड़ा अस्पताल का है, जहां आज बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक गोलियां चला दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अस्पताल के बाहर पहुंचते ही फायरिंग शुरू कर दी … Read more

अमृतसर में बीएसएफ ने पकड़े 3 नशा तस्कर, 3 किलो से अधिक हेरोइन मिली

अमृतसर 24 सितंबर। अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। देर रात बीएसएफ ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी अमृतसर के पंडोरी और धनोए खुर्द गांव के रहने वाले हैं। उनके पास से 3.373 किलोग्राम वजनी … Read more

हरियाणा में फसल खरीद का शेड्यूल तय, 100 से अधिक मंडियों में दलहन-तिलहन की होगी खरीद

चंडीगढ़ 24 सितंबर। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बुधवार को राज्यभर की 100 से अधिक मंडियों में 2025-26 विपणन सत्र के लिए खरीफ दलहन और तिलहन की खरीद और उत्पादन की व्यवस्था की समीक्षा की। राज्य सरकार ने प्रत्येक फसल के लिए खरीद कार्यक्रम और निर्धारित मंडियां तय कर दी हैं। मूंग की … Read more

गुरुग्राम में वकील पिता की पीट-पीट कर हत्या, नवरात्रि में शराब पीने से टोकने पर पत्नी का सिर फोड़ा

गुरुग्राम 24 सितंबर। गुरुग्राम के सेक्टर 5 की भीमगढ़ खेड़ी में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की पिटाई करने के बाद अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 75 वर्षीय गुलाब सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील थे। मृतक का बेटा 42 वर्षीय नीरज … Read more

पंजाब में खाली राज्यसभा सीट पर चुनाव की घोषणा, नामांकन 6 अक्टूबर से, 24 अक्टूबर को वोटिंग

पंजाब 24 सितंबर। पंजाब में राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर को होगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना से विधायक चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। उन्होंने विधायक … Read more

जालंधर में हरियाणा समूह के ठेके सील, अमृतसर के 4 बारों का लाइसेंस रद्द, सहगल ग्रुप पर जुर्माना

जालंधर 24 सितंबर। एक्साइज विभाग ने शराब कारोबारियों पर सख्ती दिखाते हुए जालंधर जोन में बड़ी कार्रवाई की है। नियमों का उल्लंघन करने पर रामा मंडी और हरियाणा समूह के दर्जनों ठेकों को सील करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही अमृतसर इलाके की 4 बारों का लाइसेंस भी एक महीने के लिए निलंबित … Read more

उपचुनाव समाप्त, हलवारा हवाई अड्डे का संचालन फिर से उसी स्थिति में, जहाँ से इसकी शुरुआत हुई थी

चंडीगढ़ 24 सितंबर। हलवारा हवाई अड्डे के संचालन की प्रतिबद्धता खोखले वादे साबित हो रही है। चुनाव खत्म होने के बाद अक्सर यही होता है। लुधियाना उपचुनाव से पहले, हलवारा हवाई अड्डा एक गर्म राजनीतिक मुद्दा था, जहाँ नेता व्यापारिक समुदाय की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने का श्रेय लेने के लिए … Read more

आतंकी पन्नू का प्रवासियों को पंजाब छोड़ने का अल्टीमेटम, कहा – 19 अक्टूबर तक प्रदेश खाली करें

अमृतसर 22 सितंबर। खालिस्तानी आतंकी संगठन “सिख्स फॉर जस्टिस” (एसएफजे) ने दिवाली से पहले प्रवासियों को पंजाब छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया है। उसने प्रवासियों को 19 अक्टूबर तक प्रदेश छोड़ने को कहा है। उसने अचलेश्वर धाम मंदिर के बटाला रेलवे स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने का दावा भी किया। पन्नू ने अपनी एक वीडियो … Read more

पंजाब में 10 लाख तक का इलाज मुफ्त, सीएम मान ने की घोषणा, कल से 2 जिलों में रजिस्ट्रेशन

मोहाली 22 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (सोमवार को) घोषणा की है कि हेल्थ कार्ड योजना के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार, 23 सितंबर से शुरू कर दिए जाएंगे। इसकी शुरुआत तरनतारन और बरनाला जिलों से होगी। प्रत्येक जिले में 128 रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। पंजीकरण के लिए निवासियों को आधार कार्ड, वोटर आईडी … Read more