वड़िंग को भारी पड़ रही ‘छोटे’ बैंस की मुखालिफत, रेप-मामले की शिकायतकर्ता ने भी खोल दिया मोर्चा

लुधियाना लोस सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वड़िंग के ‘संकटमोचक’ बनाने को ही पार्टी में लाए गए थे बैंस-ब्रदर्स लुधियाना 17 मई। कांग्रेस में शामिल हो चुके पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। बताते हैं कि बैंस-ब्रदर्स को लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के … Read more

एकदम सही पकड़े हैं जी

एकदम सही पकड़े हैं जी ———————–   जनता के बुनियादी मुद्दे तो दब गए इस चुनावी-शोर में जवाबदेह खद्दरधारी बस अपनी पतंगें बांध रहे डोर में गरीब की मजबूरी का मखौल उड़ाना बस इनसे सीखो रस्सी को कैसे सांप बनाना हैं तो इन जादूगरों से सीखे   ———-बड़का वाले कविराय

परविंदर लापरां ने छोड़ दी कांग्रेस वड़िंग की उम्मीदवारी के खिलाफ

कांग्रेसी उम्मीदवार राजा वड़िंग को दिया है यूथ कांग्रेस के सीनियर नेता ने झटका लुधियाना 16 मई। करीब दो दशक से कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ युवा नेता परविंदर सिंह लापरां ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध … Read more

बिट्‌टू का किसानों ने किया गांव में विरोध, चुनावी पंडाल छोड़ भाजपा टीम भाग आई

लुधियाना लोस सीट पर भी बीजेपी  को कर रहे आंदोलित किसान घेराव करके परेशान लुधियाना 16 मई। आंदोलित किसानों का एक वर्ग पंजाब-हरियाणा के बॉर्डरों पर डटे हैं और उनके साथ दोनों राज्यों में बीजेपी का घेराव करने की मुहिम चला रहे हैं। इसी अभियान के दौरान लोकसभा सीट लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत सिंह … Read more

सुभाष बावा बने कुल हिंद बैरागी वैष्णव (महामंडल) यूपी के प्रधान

दिल्ली में बैरागी बिरादरी का सम्मेलन नवंबर माह में करने का ऐलान किया मुल्लांपुर दाखा/यूटर्न/16मई। यहां बाबा बंदा सिंह बहादुर भवन,गांव  रकबा में समागम कराया गया। इस दौरान बिलासपुर, यूपी  निवासी प्रख्यात व्यवसायी और किसान नेता सुभाष  बावा को उनकी समाज  के प्रति सेवाओं को देखते हुए कुल हिंद बैरागी वैष्णव (स्वामी) महामंडल  अ की यूपी यूनिट का प्रधान नियुक्त किया गया। संस्था के प्रमुख कृष्ण कुमार बावा और बैरागी समाज के प्रतिष्ठित नेता हथन गद्दी के सेवक जसपाल बावा ने उन्हें नियुक्ति पत्र और सम्मान देने की रस्म अदा की। इस समय लुधियाना के अध्यक्ष तरलोचन बावा विशेष रूप से उपस्थित थे। सुभाष बावा ने ऐलान किया कि नवंबर महीने में दिल्ली में बिरादरी का समागम कराया जाएगा। इस … Read more

लोस उम्मीदवार अमनदीप ने किया प्रचार

सहजधारी सिख पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप का लुधियाना में प्रचार लुधियाना 16 मई। लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण के मतदान में महज दो हफ्ते का समय बचा है। ऐसे में प्रमुख प्रत्याशियों के अलावा सहजधारी सिख पार्टी के उम्मीदवार अमनदीप सिंह ने भी लुधियाना में अपनी प्रचार मुहिम तेज कर दी। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्ट … Read more

मोंटे कार्लो होम ने नया कलेक्शन लॉन्च किया

ब्रांड एंबेस्डर रवीना टंडन ने कहा कि तमाम उत्पादों की खासियत से होता है खास अहसास लुधियाना 16 मई। दुनिया में पहचान रखने वाली प्रतिष्ठित कंपनी मोंटे कार्लो की ओर से मोंटे कार्लो होम ने अपने उत्कृष्ट-2024 कलेक्शन की शुरुआत की है। जिसमें बैडशीट, कंबल, तौलिए और कम्फ़र्टर्स की नई रेंज लॉन्च की गई है। … Read more

उम्मीदवार शुक्रवार दोपहर तक अपने नामांकन ले सकते हैं वापिस : डीईओ

लुधियाना 16 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने वीरवार को कहा कि कोई भी उम्मीदवार शुक्रवार 17 मई को दोपहर 12 बजे तक अपना नामाकंन पत्र वापिस ले सकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार फॉर्म 5 (चुनाव संचालन नियम, 1961) में रिटर्निंग ऑफिसर (डीईओ) को नोटिस देकर और दोपहर 12 बजे … Read more

लुधियाना में वोटर जागरुकता रैली में लगाएमहिलाओं ने जोशीले नारे, इस बार, 70 पार

साउथ विस हल्के में आयोजित दोपहिया वाहन रैली में सैकड़ों महिलाएं जत्थे बनाकर पहुंचीं लुधियाना 16 मई। गुरुवार को लुधियाना दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आयोजित दोपहिया वाहन मतदाता जागरूकता रैली में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। रैली को सहायक आयुक्त (यूटी) कृतिका गोयल और लुधियाना दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के सहायक … Read more

गुरदासपुर में खेला : शिअद नेता रविकरन को पार्टी से निकाला, भाजपा ने बिना देरी किए अपने घर में दी एंट्री

इस लोस सीट से रंधावा कांग्रेसी, चीमा अकाली, आप के कलसी और भाजपा के बब्बू हैं चुनावी-मैदान में गुरदासपुर 16 मई। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी से गठजोड़ न होने की वजह से शिरोमणि अकाली दल-बादल अकेले मोर्चा संभाल रहा है। ऐसे में ही गुरदासपुर लोस सीट पर अकालियों को बड़ा सियासी-झटका लग गया। यहां … Read more