watch-tv

वोट नही डालेगें जींद के ग्रामीण,मनाने पहुंचे जिलाधीश व एस पी

तीन दिन वह तहसील के बाहर ही धरना देगें और अपने मतदान का प्रयोग नही करेगें,यह ऐलान था जींद ग्रामीण इलाके के रहने वाले लोगों का,जिनका धरना जारी था और उनको मनाने के लिये आज खुद जिलाधीश डीसी मोहम्मद इमरान रजा व एसपी सुमित कुमार पहुंचे। लेकिन गांव वालों ने उनकी एक नही सुनी। इसके … Read more

9 साल पहले विवाहित महिला ने लगाया फंदा,पति गया था विदेश

9 साल पहले विवाहित महिला ने संदिज्ध प्रस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। वहीं महिला का पति विदेश गया हुआ था,जिस कारण महिला द्वारा फंदा लगाने का कारण सामने नही आ पाया। यह घटना कपूरथला जिले के नडाला कस्बे के एक घर में हुई। पुलिस के अनुसार महिला को 2 दिन पहले मोहल्ले के लोगों ने देखा था। वहीं सूचना मिलने के बाद नडाला चौंकी इंचार्ज दलविंदरबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मृतक महिला के गले व पंखे पर चुन्नी लटक रही थी। डीएसपी सुरेंद्र पाल ने बताया कि मौके के हालातों को देखते हुए महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला का पति विदेश में है और उनके कोई औलाद भी नहीं है, जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला नवजोत कौर उर्फ ज्योति अपने पति अर्जुन सिंह के साथ पिछड़े डेढ़ साल से यहां किराए के मकान पर रह रही थी। मृतक महिला की सास ने बताया कि उसके बेटे का करीब 9 साल पहले बहू नवजोत कौर उर्फ ज्योति के साथ विवाह हुआ था। कुछ समय से वह नडाला कस्बे में किराए के मकान पर रह रहे थे। बेटा अर्जुन करीब 2 माह पहले विदेश (पुर्तगाल) चला गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बेटे ने विदेश से फोन कर बताया कि ज्योति नहीं रही। जब उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो बहू की लाश बैड पर गली सड़ी हालत में पड़ी हुई थी और कमरे का एसी चल रहा था। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी गई है।
————–

बेटे का फर्ज निभाते बेटियों ने दी मां की चिता को अगिन

बेटी बेटे के सामान होती है,इस इस कहावत को साबित कर फाजिल्का की दो बेटियों ने अपनी मां के अतिम संसकार की सारी रसमें भी की व मां की चिता को अगिन देकर समाज को दिखा दिया कि बेटियां कम नही होती। इस दृश्य को देखकर सभी लोग भावुक हो गए। दरअसल, स्थानीय अमर कालोनी … Read more

राज्यसभा सांसद जय राम रमेश ने चंडीगढ के पूर्व सांसद बंसल को मनाने का किया प्रयास

—————-जबसे मनीेश तिवारी को चंडीगढ से कांग्रेस का उमींदवार बनाया गया वहीं से उमींदवारी की चाह रखने वाले पूर्व सांसद पवन बंसल ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी। उनके नजदीकी करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने हाथ का तयाग कर भाजपा का कमल थाम लिया था,जिस कारण मनीश तिवारी के चुनाव प्रचार को काफी धक्का लगा था। अब कांग्रेस हाई कमान नेराज्यसभा सांसद जयराम रमेश को चंडीगढ भेजा है कि किसी तरह भी पवन बंसल को समझाया जाये,जिसके बाद प्रियंका गांधी की चंडीगढ में रैली भी है वह रैली में भी आये। ययही कारण है कि कई घंटे की मुलाकात पवन बंसल के साथ जयराम रामेश ने की है और उनको समझाने का प्रयास भी किया। उनके साथ हरियाणा के पूर्व प्रभारी एवं चंडीगढ़ के कोऑर्डिनेटर इंचार्ज विवेक बंसल भी साथ में रहे हैं। वहीं, राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गर्ग ने भी उनसे मुलाकात की है। वह अपना लोकसभा का टिकट कट जाने और मनीष तिवारी को टिकट दिए जाने से नाराज चल रहे हैं।
प्रियंका गांधी की रैली में हो सकते हैं शामिल
चंडीगढ़ में रविवार को कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी रैली की जानी है। इसमें प्रियंका गांधी कल चंडीगढ़ आ रही है। सेक्टर 27 में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी से नाराज चल रहे पवन बंसल कल उनकी रैली में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। यह पहली बार होगा जब इस बार के लोकसभा चुनाव के प्रचार में वह देखे जाएंगे। अब तक उन्होंने पार्टी के प्रचार से दूरी बना रखी है।
आठ बार लड़ चुके हैं चुनाव
पवन बंसल चंडीगढ़ लोकसभा सीट से आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं। जिसमें से वह चार बार चुनाव जीते भी हैं। लेकिन पिछले दो बार से लगातार हार के कारण उन्हें इस बार पार्टी की तरफ से टिकट नहीं दिया गया है। वह 2012 में मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
—————

कांग्रेसी नेता व शराब ठेकेदार के सहयोगियों पर ईडी की दब्शि

पंजाब में लोकसभा के मतदान से पहले शनिवार सुबह बटाला के बड़े कांग्रेसी नेताओं के घर छापेमारी हुई। सुबह-सुबह हुई छापेमारी से कांग्रेसियों में हडक़ंप मच गया है। यह छापेमारी ईडी की बताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में किसी भी अधिकारी ने जानकारी सांझा नहीं की है कि किस कारण से ईडी ने … Read more

खबरों की मुरंमत

कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं के मंगलसूत्र व भैंसे मुस्लिमों में बांट देगी क्या बात है भाई कांग्रेस ने 60 साल राज किया है,मंगलसूत्र व भैंसें तो अब बची ही नही होगी झाडू पार्टी वाले नशे के सौदागर है,:प्रधानमंत्री मोदी भाजपा किस चीज की सौदागर है,प्रधानमंत्री जी यह भी बता जाते,कम से कम सैंसपेंस … Read more

लोकतंत्र पर्व पर जजबे को सलाम,स्ट्रेचर आये 97 साल के बुर्जग ने डाला वोट

दिल्ली में आज छठे चरण में सभी 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। राजधानी वासियों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विपक्षी दल के कई नेता मतदान करने पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया। इस बीच एक … Read more

हैडिग: गर्मियों में ज्यादा खाते हैं तरबूज तो हो जाएं सावधान,पकाने के लिये लगाये जा रहे टीके

(कुलवंत सिंह) चंडीगढ/यूटर्न /25 मई: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग तरबूज खाना शुरू कर देते हैं. तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और पानी की कमी को पूरा करता है। ऐसे में इसका सेवन जमकर किया जाता है, वहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो दिन भर में कम … Read more

पंजाब पुलिस का एक और कारनामा,15 लाख नही दिये तो नशा तस्करी आरोप में राजस्थान से उठा लिया युवक,पंजाब पुलिस के एक दर्जन मुलाजिमों पर मामला दर्ज

(कुलवंत सिंह)
(पंजाब/यूटर्न 14 मई): पंजाब पुलिस अकसर पंजाब में ऐसे कारनामें करती रहती है कि अगर उसे मूंह मांगे पैसे नही दिये गये तो वह किसी भी केस में फंसा सकती है,लेकिन पंजाब पुलिस ने अब राजस्थान में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उसके 12 मुलाजिमों के खिलाफ राजस्थान की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हुआ यह कि पंजाब पुलिस राजस्थान में गई और नशा तस्करी का आरोप लगा 15 लाख की डिमांड की,जब डिमांड पूरी नही हुई तो पंजाब पुलिस युवक को उठाकर लुधियाना ले आई। यह मामला कोर्ट के संज्ञान के बाद जोधपुर के झंवर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है। आरोपियों की पहचान लुधियाना पुलिस थाना डिवीजन 6 के इंद्रजीत, सब इंसपैक्टर सुबेग सिंह, कॉन्स्टेबल मनजिंदर सिंह, गुरुपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंतलाल, धनवंत सिंह, हरप्रित सिंह, सतनाम सिंह, थाने के मुखय आरक्षक,एएसआई राजकुमार और एक अन्य के रूप में हुई है।
झंवर थानाधिकारी मूलाराम ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 7 दिन पहले लुधियाना के हेमनगर जोलियाली निवासी प्रेमाराम ने जोधपुर कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस जवान उनके बेटे मनवीर विश्नोई (22) को जोधपुर से उठाकर ले गए और घर फोन करके उसे छोडऩे के बदले 15 लाख रुपये मांगे। नहीं दिए तो उन्होंने मनवीर के खिलाफ ड्रग स्मगलिंग का केस दर्ज कर दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को भी बताया। मनवीर उनकी गिरफत में ही है।
बहन-पिता को फोन करके 15 लाख मांगे, ट्रांसफर करने को कहा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेमाराम ने कोर्ट को बताया कि घटना 6 मार्च की है। उनकी बेटा मनवरी 3 साल से जयपुर में रह रहा है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। मार्च में वह घर आया था और 6 मार्च को जोधपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह आज तक वापस नहीं लौटा। उसकी फोन भी बंद है। 8 मार्च को उसकी गुमशुदगी की शिकायत लुधियाना पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नंबर ट्रेस किया तो आखिरी लोकेशन बीकानेर की मिली। 8 मार्च को ही मनवीर की बहन को फोन आया। कॉल करने वाले ने मनवीर को छोडऩे के बदले 15 लाख रुपये मांगे। एक नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा। प्रेमाराम को भी फोन करके 15 लाख देने को कहा गया। नहीं देने पर मनवीर को नुकसान पहुंचाने और झूठे केस में फंसने की धमकी दी। लुधियाना पुलिस कर्मियों का नंबर भी बंद आया तो जोधपुर के झंवर पुलिस स्टेशन में कॉल करके मनवीर के बारे में बताकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज में इनोवा में मनवीर को ले जाते दिखे पुलिस वाले
प्रेमाराम ने बताया कि अगले दिन 9 मार्च को लुधियाना पुलिस का प्रेस नोट मिला। इसमें मनवीर को 2 किलो अफीम के साथ पकडऩे का दावा किया गया। लिखा था कि मनवीर फीस भरने के लिए नशा तस्करी करता था। 8 मार्च को वह लुधियाना में बस स्टैंड पर अफीम की सप्लाई करने के लिए खड़ा था। उसके बैग से 2 किलो अफीम मिली है। इसके बाद प्रेमाराम ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर खुद सबूत खंगालने शुरू किए। उन्होंने पंजाब से जोधपुर जाने वाला रास्ता पकड़ा और रास्ते में पडऩे वाले टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी टोल कर्मियों से रिक्वेस्ट करके खंगाले। इस दौरान जोधपुर से बीकानेर जाने वाले टोल से मिली फुटेज में देखा की पंजाब की लुधियाना पुलिस एक इनोवा कार में मनवीर को ले जा रही थी। यह फुटेज 7 मार्च की थे। इसमें वे पुलिस कर्मी भी थे, जो उस फोटो में थे, जो पुलिस की ओर से प्रेस नोट के साथ जारी की गई थी। 2 महीने चक्कर काटने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो इस फुटेज के साथ उन्होंने कोर्ट को लिखित शिकायत दी। जिसके बाद यह मामला दर्ज हो पाया,वहीं सूत्र बताते है कि जल्द ही राजस्थान पुलिस लुधियाना पहुंचकर मामले की जांच करेगी।
————

गोल्डी बराड की हत्या का दावा निकला कोरा झूठ

(पंजाब/यूटर्न 2 मई): कल जो अमरीका एक पुलिस वाले व गैंगस्टर गरूप अर्श डल्ला की तरफ से गोल्डी बराड की हत्या का दावा बिलकुल कोरा झूठ निकला। ऐसा अमरीका के पुलिस अधिकारी की गलती के कारण हुआ,क्योंकि मरने वाले का चेहरा मोहरा गोल्डी से मिलता जुलता था। जब गोल्डी बराड़ जिंदा है तो उसके गैंग के आकाओं ने किसकी मौत की जिंमेदारी ली। वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज गोल्डी बराड़ की ‘मौत’ का कैसे हो सकता है? अगर मरने वाला गोल्डी बराड़ है तो उसके शव की तस्वीर जारी क्यों नहीं हुई? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जो अभी तक अनसुलझे हैं। सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत को लेकर अब तक किए सभी दावे झूठे निकले हैं। ऐसा हम नहीं, अमेरिकी पुलिस का बयान इसकी पुष्टि कर रहा है। ज्ञात रहे कि सोशल मीडिया पर बुधवार को खबर आई कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी और गैंग्स्टर गोल्डी बराड़ की मौत हो गई है। उसे कैलिफोर्निया के फ्रेस्नो में हुए एक विवाद के दौरान मार दिया गया है। खबर थी कि फ्रेस्नो के एक क्लब में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच में गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें गोल्डी बराड़ मारा गया। गैंगस्टर अर्श दल्ला ने कथित तौर पर हत्या की जिंमेदारी ली। इसके बाद खबर आई कि फ्रेस्नो में हुई गोलीबारी की घटना में दो व्यक्तियों को गोली लगी है, जिसमें से एक गोल्डी बराड़ था। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई जबकि, दूसरे को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जो मारा गया उसे गोल्डी बराड़ बताया गया। इस दौरान कैलिफोर्निया पुलिस ने दोनों की पहचान उजागर नहीं की थी। हालांकि बाद में फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफिटनेंट विलियम जे डूली ने इन खबरों को खारिज करते हुए मैसेज दिया कि गोलीबारी में मारा जाने वाला शखस गोल्डी बराड़ नहीं था।
भारत की सुरक्षा एजेंसी की प्रतिक्रिया
विलियम जे डूली ने आगे बताया कि ‘बीते एक दिन से गोल्डी बराड़ की हत्या की खबर सामने आ रही है, जो बिल्कुल झूठ है। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि गोलीबारी में मारा जाने वाला शखस गोल्डी बराड़ नहीं था।’ इसके बाद भारत की सुरक्षा एजेंसी ने भी साफ कह दिया कि फिलहाल उनके पास गोल्डी बराड़ की हत्या से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है।
लखबीर ढल्ला ने कैसे ली जिम्मेदारी?
कुल मिलाकर कहा जाए तो अगर गोल्डी बराड़ की मौत नहीं हुई है तो फिर लखबीर ढल्ला ने इसकी जिंमेदारी कैसे ले ली? एक सवाल ये भी उठता है कि अगर वाकई गैंगस्टर की मौत हो चुकी है, तो उसकी डेड बॉडी अब तक क्यों नहीं मिली? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो लोगों के मन में उठ रहे हैं और गोल्डी बराड़ की मौत पर अब तक किए गए सभी दावों को झूठा साबित कर रहे हैं।
————–