समय से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 25 अगस्त के बाद हो सकता है एलान, अलर्ट मोड में सरकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/12 अगस्त: हरियाणा में विधानसभा चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। संभावना है कि 25 अगस्त के बाद भारतीय चुनाव आयोग आधिकारिक घोषणा कर सकता है। समय से पहले चुनाव की आहट के मद्देनजर हरियाणा सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गई है। मुखयमंत्री नायब सिंह सैनी जहां चुनाव को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। वहीं, सीएमओ के अधिकारी भी देर रात तक फाइलें निपटाने में जुटे हुए हैं।राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल देश के चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, जंमू-कश्मीर और झारखंड शामिल हैं। जंमू कश्मीर के कारण हरियाणा में चुनाव जल्द हो सकते हैं। जंमू-कश्मीर में 2018 से सरकार नहीं है और यहां राष्ट्रपति शासन लागू है। यहां सितंबर 2024 में विधानसभा चुनाव संभावित हैं, जबकि हरियाणा सहित तीन अन्य राज्यों में अक्तूबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसलिए केंद्र सरकार यहां तय समय पर चुनाव कराने की तैयारी में है। इसके चलते ही दूसरे राज्यों के चुनाव भी समय से पहले हो सकते हैं। कानून विशेषज्ञ राम नारायण यादव ने बताया कि आर्टिकल 174 के कारण सरकार को छह महीने के भीतर विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है। चाहे वह एक दिन का ही सत्र क्यों न हो। गौर हो कि 2019 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इस सरकार का कार्यकाल तीन नवंबर 2024 को खत्म होगा।
—————

Leave a Comment