राइफल से अचानक गोली चलने से एएसआई की मौत, मेडिकल लीव पर चल रहा था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 4 अप्रैल। कपूरथला में आज सुबह एक एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त एएसआई ने आज सुबह ईवीएम वेयर हाउस में गया था। जहां एक अन्य गार्ड साथी की राइफल से अचानक गोली चलने से उसकी मौत है। इसकी पुष्टि एसपी डी सरजीत राय ने करते हुए बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक एएसआई की पहचान नरिंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एएसआई नरिंदरजीत सिंह पुलिस लाइन में तैनात था और फिलहाल मेडिकल लीव पर चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रशासनिक कांप्लेक्स के नजदीक बने ईवीएम वेयर हाउस में गया और वहां मौजूद गार्ड की राइफल से अचानक गोली चल गई। जिससे नरिंदर जीत सिंह की मौत हो गई है। फिलहाल थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई राजविंदर सिंह ने बताया कि, मृतक नरेंदरजीत सिंह के एक बेटा और एक बेटी है जो कनाडा में रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बेटी परिवार से मिलने के लिए आई हुई है।

Leave a Comment