लुधियाना के ASI की जालंधर में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बुआ से मिलने जा रहा था मुलाजिम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 26 फरवरी। जालंधर के गोराया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के 54 वर्षीय एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी 54 वर्षीय बलवीर चंद पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जालंधर देहात पुलिस के गोराया थाने की पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। ताकि तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने वाले आरोपी का पता लगाया जा सके। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, डीएमसी में इलाज के दौरान मौत

मृतक एएसआई बलवीर चंद के बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। काम खत्म करने के बाद बलवीर चंद अपनी बाइक पर जालंधर में अपनी बुआ से मिलने के लिए निकले थे। जब एएसआई बलवीर अपनी बाइक पर गोराया के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो प्लाजा होटल से आगे पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाना पड़ा। जहां बलवीर सिंह की मौत हो गई।

थाना गोराया में दर्ज किया गया केस, जांच जारी

मिली जानकारी के अनुसार थाना गोराया में तैनात एएसआई सुरिंदर पाल ने मामले की जांच शुरू की और सचिन के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

Leave a Comment