असीम घोष हरियाणा के नए गवर्नर बनाए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

घोष पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष रह चुके, बंडारु की जगह ली

चंडीगढ़, 14 जुलाई। प्रोफेसर असीम कुमार घोष को हरियाणा का 19वां राज्यपाल बनाया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके नाम की घोषणा की। यहां काबिलेजिक्र है कि इससे पहले बंडारू दत्तात्रेय राज्यपाल थे। वह 7 जुलाई 2021 से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। असीम घोष पश्चिम बंगाल के हावड़ा के रहने वाले हैं। वह 1999 से लेकर 2002 तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। घोष ने 11 मई, 2023 को हावड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर उप-चुनाव लड़ा था। यह सीट तृणमूल कांग्रेस की सांसद अंबिका बनर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी। हालांकि, असीम घोष यह उप-चुनाव हार गए थे।

————