तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही एनडीए में खटपट चालू, मंत्रीपद न मिलने पर भड़क गए आजसू सांसद चंद्रप्रकाश

Biswarup Ganguly

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

झारखंड में होने हैं विस चुनाव, आजसू किंग-मेकर वाली भूमिका में, बीजेपी को महंगी पड़ेगी उसकी यह नाराजगी

नदीम अंसारी

लुधियाना 11 जून। जैसा कि जानकार आशंका जता रहे थे, केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी चुनौती भी ली है। भाजपा को अपने सभी सहयोगियों को संतुष्ट करना टेढ़ी खीर साबित होने की आशंका सरकार का गठन होते ही सच साबित हो गई।

झारखंड से इस बाबत अहम खबर सामने आई है। वहां गिरिडीह लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन यानि आजसू कामयाब रही थी। इस सीट से सांसद बने चंद्रप्रकाश चौधरी को पूरी आस थी कि वह मंत्री बनेंगे। बाकायदा ऐसा वादा भाजपा की तरफ से किए जाने के उनके दावे के चलते चौधरी को लगातार बधाईयां भी मिल रही थीं।

बकौल चौधरी, एनडीए के घटक दलों की मीटिंग में सबको उचित प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई थी। इसके बावजूद मंत्रिमंडल में आजसू पार्टी को दरकिनार कर दिया गया। गठबंधन धर्म के तहत सभी दल को सम्मान मिलना चाहिए था। पार्टी स्तर पर इस मामले पर विचार कर आगे की रणनीति तय करेंगे। चौधरी ने यह भी कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ता और शुभचिंतक फोन कर यही पूछ रहे थे कि मीडिया में अंत तक आपका नाम चलता रहा। फिर आपका मंत्रियों की लिस्ट से कैसे काट दिया गया।

बीजेपी से पुराना नाता है आजसू का : गौरतलब है कि आजसू और भाजपा का गठबंधन काफी पुराना है। आजसू झारखंड में कई महत्वपूर्ण सीटों पर हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाती रही है। झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की नाराजगी और पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की चुप्पी कोई नया गुल खिला सकती है। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आवास के बगल में ही चंद्रप्रकाश चौधरी का आवास है। चिराग की पार्टी को बिहार में पांच सीटें मिलीं। एवज में उनको मोदी-कैबिनेट में एंट्री मिल गई। सियासी-जानकारों की मानें तो भले ही आजसू ने एक सीट हासिल की, लेकिन बाकी 8 सीटों पर बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

—————

अस्पताल के बिस्तर से: सीएम मान ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के आदेश दिए *मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक की *मुख्यमंत्री तेजी से ठीक हो रहे हैं, एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद: सीएस केएपी सिन्हा *पंजाब सरकार ने अब तक सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों से 22,938 लोगों को निकाला है*

बाढ़ से लड़ने के लिए पंजाब सरकार और लोग एकजुट कैबिनेट मंत्री व्यक्तिगत रूप से विभिन्न जिलों में नदी तटबंधों को मजबूत करने में शामिल कोई भी बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री से वंचित न रहे: एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा राहत कार्य पूरा होने तक हम डटे रहेंगे: हरजोत सिंह बैंस हरजोत सिंह बैंस तीसरे दिन भी नांगल के लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुए भूस्खलन को भरने के लिए बचाव अभियान की कमान संभाले हुए हैं।

ईएम बैंस ने पंजाब भर में सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की घोषणा की • सरकारी स्कूल सोमवार को खुलेंगे लेकिन कक्षाएं मंगलवार से फिर से शुरू होंगी • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के लिए डीसी को अधिकृत किया गया

संकट से देखभाल तक: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा के लिए 481 पशु चिकित्सा दल तैनात * बाढ़ प्रभावित जिलों में 12 हजार क्विंटल से अधिक चारा और 5090.35 क्विंटल चारा एवं साइलेज वितरित किया गया: गुरमीत सिंह खुडियां * अधिकारियों को संकट कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, प्रभावित पशुओं को समय पर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया गया*

कैबिनेट मंत्री ईटीओ अजनाला के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास तक उनकी सहायता करेगी , लोगों को घबराहट में सामान जमा करने से बचना चाहिए।

गैंगस्टर गोल्डी बरार का साथी पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार * जांच से पता चला है कि गोल्डी बराड़ के निर्देश पर उसके प्रमुख सहयोगी मलकीत सिंह उर्फ ​​कित्ता भानी के माध्यम से हथियार खरीदे गए थे: डीजीपी गौरव यादव * विश्वसनीय जानकारी से पता चला है कि गोल्डी बराड़ गिरोह राज्य में सनसनीखेज अपराध करने की साजिश रच रहा है: एडीजीपी एजीटीएफ प्रोमोड बैन