मुकदमें में चश्मदीद गवाह था फौजी, घर के बार मार दी गोली
जनहितैषी, 10 अप्रैल, लखनउ। सहारनपुर में छुट्टी पर आए एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। चार दिन पहले ही फौजी छुट्टी लेकर अपने घर आया था। फौजी की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम भी मौके पहुंच गई है। नमूने लिए जा रहे हैं। आज परिवार में तेरहवीं थी। मृतक अपने चचेरे भाई की हत्या में गवाह था। 8 अप्रैल को कोर्ट में उसकी आखिरी गवाही हुई थी। मृतक का शव घर से 300 मीटर की दूरी पर मिला है। मामला थाना रामपुर मनिहारान का है।
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी में गुरुवार विक्रांत (25) पुत्र राजेंद्र का शव चकरोड़ पर मिला है। के रूप में हुई है, जो सेना में जवान था और जम्मू तवी में तैनात था। विक्रांत चार दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे विक्रांत घर से खाना खाकर निकला था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो चकरोड पर विक्रांत का शव पड़ा मिला। शव पर गोली लगने के निशान थे।
विक्रांत के दो गोली लगी है। एक सीने पर और एक सिर में। पूछताछ में सामने आया है कि विक्रांत के चचेरे भाई की चार साल पहले चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। विक्रांत हत्या का मुख्य गवाह था। दो दिन पहले ही कोर्ट में गवाही देने के लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। ऐसे में पुलिस इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। परिवार में कुछ दिन पहले हार्टअटैक से मौत हुई थी। जिसकी गुरुवार को तेरहवीं होनी थी।
ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना पर थाना रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने मौके से कई अहम सबूत जुटाए हैं। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।