watch-tv

आप पार्टी की एक और मंत्री अनमोल गगन मान भी रचायेगी शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /2 जून: जब से पंजाब में आप पार्टी ने सत्ता संभाली है,तब से ही पार्टी में शादियां रचाने का दौर शुरू हुआ है। सबसे पहले तो मुखयमंत्री भगवंत मान ने दूसरी शादी रचाई,उसके बाद राघव चड्डा ने शादी की। जिसके बाद मंत्री हरजोत बैंस व मीत हेयर ने शादी की। अब पंजाब की कैबिनेट मंत्री और सिंगर अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उनकी शादी चंडीगढ़ में रह रहे शाहबाज सिंह से होगी। शाहबाज का परिवार पंजाब के मलोट का रहने वाला है। शादी की रस्में जीरकपुर के एक मैरिज पैलेस में होंगी। अनमोल गगन मान का ज्यादातर समय चंडीगढ़ और मोहाली में ही बीता है। अनमोल गगन मान साल 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनी थीं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। वह टूरिज्म विभाग संभाल रही हैं। उन्होंने पहली बार पंजाब में टूरिज्म समिट कराई थी। जिसमें कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। विधानसभा चुनाव के कैंपेन में मान ने सॉन्ग भी बनाया था। उनके प्रचार के लिए सीएम भगवंत मान के अलावा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद आए थे। राजनीति में आने से पहले वह पॉलीवुड में काम कर रही थीं। पंजाब में उनकी कई एल्बम रिलीज हो चुकी हैं।
मंत्री मीत हेयर की शादी हुई
इससे पहले, कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी 7 नवंबर 2023 को उत्तर प्रदेश की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर से हुई थी। गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी हैं। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम कर रही हैं।
शिक्षा मंत्री ने आईएएस अफसर से शादी की
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 25 मार्च 2023 को आईएएस अफसर ज्योति यादव से शादी की थी। नंगल के पास विभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने शादी की। डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा की 2019 बैच की अफसर है। उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। हरजोत सिंह बैंस रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से विधायक हैं।
————–

Leave a Comment