watch-tv

जालंधर : जलसंकट और सीवरेज जाम की समस्या से गुस्साई महिलाओं ने कपूरथला रोड किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, वैस्ट से आप विधायक भगत ने लगा दी नगर निगम के अफसरों की क्लास

जालंधर 18 जुलाई। महानगर की कई कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में जलसंकट और सीवेरज जाम से तंग लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी तादाद में महिलाओं समेत इलाके के लोगों जालंधर-कपूरथला हाईवे जाम कर दिया। फिर नगर निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खूब भड़ास निकाली।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने रोष जताया कि काफी समय से उनके इलाके में पीने के पानी का संकट बना है। निगम अधिकारियों से लेकर राजनेताओं तक सबको समस्या बता चुके हैं। हालांकि कोई समाधान नहीं हो रहा है। मजबूरन उन्हें आज यह कदम उठाना पड़ा। अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा। आसपास के इलाकों में जलभराव के कारण बच्चे बीमार हो गए। दूसरी ओर मुख्य मार्ग बंद होने के कारण इलाके में स्थित फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, जालंधर वैस्ट से आप विधायक मोहिंदर भगत ने निगम के अफसरों की क्लास लगाई। निगम मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने अफसरों को दोटूक हिदायत दी कि महानगर में कहीं भी जनता को परेशानी नहीं आनी चाहिए।
————-

Leave a Comment