डीएपी ना मिलने से भड़के किसानों ने डबवाली रोड किया जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सिरसा के कांग्रेसी विधायक गोकुल सेतिया धरना लगाए किसानों से मिले

सिरसा 2 नवंबर। हरियाणा की भाजपा सरकार भले ही किसानों की समस्याएं हल होने के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत एकदम उलट है। धान खरीद से लेकर खाद लेने तक किसान परेशान हैं। सिरसा में डीएपी खाद की किल्लत से बेहाल किसानों ने डबवाली रोड पर जाम लगा रोष प्रदर्शन किया।

खाद की किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा फूटा तो मेन रोड पर लंबा जाम लग गया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तुरंत खाद की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। इस दौरान विधायक गोकुल सेतिया भी किसानों के समर्थन में पहुंचे और धरने पर बैठे। उन्होंने समस्या को गंभीर बताते हुए सरकार से तुरंत डीएपी खाद की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही डीएपी खाद की आपूर्ति को बहाल कराया जाएगा।

———-