बाइक सवार बुजुर्ग दंपति को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मोगा 8 जून। मोगा के गांव डरोली भाई में पत्नी के साथ अपने घर लौट रहे बाइक सवार एक बुजुर्ग दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव डरोली भाई निवासी 60 वर्षीय थाना सिंह के रुप में हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सदर ने अज्ञात वाहन चालक के ऊपर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी तरसेम सिंह ने बताया कि थाना सिंह अपनी पत्नी जसवीर कौर के साथ बाइक पर सवार होकर मोगा से अपने गांव डरोली भाई लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थाना सिंह गंभीर जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां देर रात थाना सिंह की मौत हो गई।