अमृतसर : रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ ड्यूटी के कमरे पर जाते हुए की हरकत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पुलिस का दावा, यह मामला छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि युवकों ने लूटपाट करने का प्रयास किया

अमृतसर 4 सितंबर। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले आंदोलित डॉक्टरों में यहां फिर रोष फैल गया। दरअसल शहर के श्री गुरु नानक अस्पताल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
बताते हैं कि रेजिडेंट डॉक्टर ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे की तरफ जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद प्रिंसिपल की ओर से पुलिस से शिकायत की गई। फिलहाल पुलिस उन मनचलों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस ने जांच के दौरान ही यह दावा किया कि यह छेड़छाड़ का मामला नहीं लगता है। बाइक सवार युवकों ने लूटपाट की नीयत से महिला डॉक्टर पर वार किया, ऐसा लगता है।
दूसरी तरफ बाइक सवार युवकों की इस हरकत से पीड़ित डॉक्टर डर गई और उन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद उसने यह बात वार्ड के अन्य डॉक्टरों को बताई। फिर मामला मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के पास पहुंचा। उसके बाद प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन ने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने कर लिया केस दर्ज
पुलिस ने देर रात इस संबंध में मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एसीपी मनिंदर पाल सिंह के मुताबिक यह दो सितंबर की रात का मामला बताया जा रहा है। एक महिला डॉक्टर अपनी ड्यूटी से लौटकर हॉस्टल जा रही थी। यह उत्पीड़न का मामला नहीं, बल्कि यह लूट के इरादे का मामला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर है। सोशल मीडिया पर महिला डॉक्टर को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है कि उनसे छेड़छाड़ की गई।
———–

Leave a Comment