watch-tv

अमृतसर : बच्चे स्कूल में झगड़े, इसी रंजिश में बुजुर्ग नबंरदार का गोलियां मारकर किया कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हत्या आरोपी पूर्व फौजी और उसका बेटा, घर पर आकर बिना बात किए गोली मारी

अमृतसर 26 सितंबर। कत्थूनंगल थाने में लगते सरहाला गांव में बच्चों के झगड़े की रंजिश में बुजुर्ग नंबरदार का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। आरोपी पूर्व फौजी और उसका बेटा है। आरोपियों ने नंबरदार के घर आकर उनका कत्ल गोली मारकर कत्ल किया। वारदात के बाद आरोपियों का पूरा परिवार फरार हो गया। पुलिस अब आरोपियों को तलाश रही है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि बच्चों के झगड़े के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग ने बच्चों के झगड़े के कारण पूर्व फौजी के लड़के को डांट दिया था। जिस पर वह अपने पिता को बुलाकर ले आया। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाईं। मृतक के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि कल शाम बुजुर्ग भगवंत सिंह नंबरदार भैंसों का दूध निकालकर आए थे। वह अभी आए ही थे कि उतनी देर में आरोपी भी दो गाड़ियों में भरकर आए और बिना कोई बातचीत किए उन पर गोलियां चला दीं। मामला सिर्फ बच्चों के स्कूल की लड़ाई का था, कोई रंजिश नहीं थी। फिर भी आरोपियों ने बेकसूर को मार दिया।

बताते हैं कि हत्यारोपी पड़ोसी गांव मार्डी के पूर्व सैनिक अमनप्रीत सिंह के नाबालिग लड़के का भगवंत सिंह की पोती से स्कूल में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद भगवंत सिंह ने लड़के को डांटा और दोबारा ना लड़ने के लिए कहा। वह लड़का गुस्से में वहां से चला गया। रात को वह अपने पिता अमनप्रीत सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ गाड़ी में आया। उसने पिता के साथ मिलकर भगवंत सिंह को उनके घर में घुसकर गोली मारी। इसके बाद वहां से सभी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के लिए छह लोग पहुंचे थे। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं, उन्हें ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

———-

 

 

 

Leave a Comment