अमृतपाल जल्द घोषित करेंगे नई पार्टी का ढांचा, जेल से ट्वीट कर कहा कोई भी पार्टी नहीं कर पाई पंजाब के मुद्दे हल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

अमृतसर 30 सितंबर। पंजाब दे वारिस के मुखी और सांसद अमृतपाल सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि कोई भी सियासी पार्टी पंजाब के मुद्दों को हल नहीं कर पाई है। इसीलिए नई पार्टी का ऐलान किया गया है। बीते दिन अमृतपाल सिंह के माता पिता ने भी गोल्डन टेंपल पहुंचने पर यह ऐलान किया था। उन्होंने ट्वीट किया कि, मेरे पिता भाई तरसेम सिंह जी ने अपने साथियों के साथ एक नई पंथक राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। पंथ-पंजाब के सामने चुनौतियां सुलझने के बजाय और अधिक तीव्रता से सामने आ रही हैं। पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट होता है कि न तो वर्तमान पंथक और न ही गैर-सांप्रदायिक राजनीतिक दल पंथ पंजाब के किसी भी मुद्दे का उचित समाधान कर पाए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब से गुरु महाराज जी के समर्थन से, हम जल्द ही नाम से एक नई पंथ राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे।

माता पिता ने भी किया था ऐलान

बता दें कि, इससे पहले बीते दिन अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बाद ऐलान किया था कि वो जल्द ही नई सियासी पार्टी बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि उनकी आवाज कोई नहीं उठता इसीलिए वो अपनी आवाज खुद उठाएंगे। अमृतपाल सिंह की माता के मुताबिक पंजाब की जवानी को बचाना जरूरी है इसीलिए वो नई पार्टी बनाना चाहते हैं।

एनएसए तहत डिब्रूगढ़ जेल में है अमृतपाल

सांसद अमृतपाल सिंह पर 2023 मार्च में एनएसए चार्ज लगाया गया था और डिब्रूगढ़ जेल में भेजा गया था जिसके बार इस साल दुबारा एनएसए एक साल के लिए बड़ा दी गई। अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से सांसद है जो कि आजाद उम्मीदवार के तौर पर भारी मात्रा में चुनाव जीते थे, लेकिन उसके बावजूद इनपर एनएसए का चार्ज बढ़ा दिया गया था।

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान

पंजाब पुलिस ने संभावित हत्या को नाकाम किया; दो पिस्तौल के साथ दो किशोरों सहित चार गिरफ्तार जांच से पता चला है कि गिरफ्तार लोगों के विदेशी गैंगस्टर निशान सिंह, शेरा मान और साजन मसीह से संबंध हैं: डीजीपी गौरव यादव गिरफ्तार आरोपी हत्या को अंजाम देने जा रहे थे, तभी सीआई पठानकोट टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया: एआईजी सीआई सुखमिंदर मान