पुलिस ने लोगों को यातायात के नियम भी समझाए
राजेश कुमार/रेशम सिंह बाछल
अंबाला सिटी, 5 अक्टूबर। अम्बाला पुलिस ने नशेाखोरी से दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाया। इसी कड़ी में थाना अम्बाला सदर के प्रमुख शम्भु लाल के नेतृत्व में उनकी टीम ने थाना गांव सुल्लर में लोगों, खासकर युवाओं को नशा व लड़ाई-झगड़े से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक किया।
साथ ही पुलिस यातायात के नियमों की जानकरी दी। थाना सदर के प्रमुख ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।
इसके अलावा महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्ति अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते हैं। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
———