लुधियाना 7 अगस्त। श्री आत्मानंद जैन सभा लुधियाना के जैन उपाश्रय व श्री आत्मानंद जैन महासमिति के संयोजन में श्री आत्म वल्लभ जैन उपाश्रय में चातुर्मास हेतु विराजमान श्रीमद् आत्म वल्लभ समुद्र इंद्र सुरीश्वर जी महाराज के क्रमिक पट्टधर गच्छाधिपति शांतिदूत जैनार्चाय श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरी जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शांत स्वभावी विदुषी साध्वी संपत श्री जी महाराज की सुशिष्या सरल स्वभावी साध्वी चंद्रयशा श्री जी महाराज व प्रवचन निपुण साध्वी श्री पुनीतयशा श्री जी महाराज की पावन मिश्रा में बुधवार को सत्संग किया। इस दौरान साध्वी श्री पुनीतयशा श्रीजी महाराज ने प्रवचन किए कि जिसके साथ व्यवहारिक संबंध ठीक चलते रहे हमेशा उसी के साथ विवाह होना चाहिए। वहीं समानकुल, विभिन्न गोत्र, सम्मान स्वभाव के व्यक्ति के साथ शादी होनी चाहिए। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन जैन गिरनार, मुकेश जैन आर्मी स्टोर, मंत्री वीर भूषण जैन, संजीव जैन बबला, अशोक जैन, निर्मल जैन बेबी होजरी, मनोज जैन संयोजक श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर आईआर सुंदर नगर, नरेश जैन पिंकी संयोजक श्री कालीकुंड पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर दाल बाजार, मुकेश जैन मिंटू, राजेश जैन, साधना जैन, अनु जैन, शशि जैन, कविता जैन, प्रियंका जैन मौजूद थी।
