watch-tv

केंद्र सरकार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे अखिल भारतीय किसान सभा ने रखी है यह मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

विभिन्न राज्यों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सभी आवश्यक प्रयास और फंड पैकेज जुटाएं

नई दिल्ली 11 सितंबर। कुल हिंद किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन काशीरसागर और महासचिव रावुला वेंकैया ने बाढ़ आपदा को लेकर अहम बयान जारी किया।

उन्होंने कहा है कि आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, असम और अन्य हिस्सों में लगातार बारिश के कारण भारी बाढ़ आई हुई है। जिसमें तमाम लोगों की जान चली गई है। लाखों लोग बेघर हो गए और मवेशी खो गए हैं। साथ ही लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। कई लोग अब भी भोजन और आश्रय के बिना फंसे हालात में हैं। ऐसे हालात में केंद्र सरकार बाढ़ को तत्काल राष्ट्रीय आपदा घोषित करे।

उन्होंने रोष जताया कि जब लोग मुसीबत में होते हैं तो मदद और समर्थन करने का समय होता है। जबकि दुर्भाग्य से केंद्र सरकार ने विकास के नाम पर राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए धन जारी करने और पैकेजों की घोषणा करने के लिए पर्याप्त पहल नहीं की है। जबकि अखिल भारतीय किसान सभा ने राज्य टीमों का गठन किया और आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और राहत कार्यों का दौरा किया।

————–

 

Leave a Comment