अलर्ट! व्हाटस अप पर लाइव लोकेशन शेयर करें लड़कियां, सेफटी के लिए इस राज्य की पुलिस ने शुरू किया फीचर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

हरियाना/यूटर्न/16 सितंबर: महिला और लड़कियों की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस ने एक नई सर्विस शुरू की है। खासकर रात में अकेले सफर करने वाली लड़कियां और महिलाएं इसे इस्तेमाल कर सकती है। जी हां, अब हरियाणा और दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद में रहने वाली लड़कियां अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ व्हाट्सऐप पर लाइव लोकेशन शेयर कर सकती हैं। इस लोकेशन पर पुलिस कर्मी तब तक नजर रखेंगे, जब तक वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती। हरियाणा पुलिस ने व्हाट्सऐप पर नया रियल-टाइम ट्रैकिंग फीचर शुरू करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। यह फीचर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर द्वारा पंचकूला में एक बैठक करने के बाद रोल आउट किया गया और अफसरों को भी इस बारे में आदेश दिया गया।
अपने ट्रिप की यह डिटेल शेयर करेंगी लड़कियां
महिलाओं के लिए ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू करने का प्लान गुरुग्राम पुलिस का है, जिसे पूरे राज्य में लागू किया गया है। अब यह नई सर्विस हरियाणा पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा है। रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाएं-लड़कियां डायल 112 पर कॉल कर सकती हैं और अपने ट्रिप की डिटेल शेयर कर सकती हैं। इस डिटेल में उनका नाम, मोबाइल नंबर, ट्रिप का टेकऑफ और लैंडिग पॉइंट, ट्रिप का समय शामिल होना चाहिए। साथ ही वे अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकती हैं। हरियाणा की डायल ‘112’ टीम लोकेशन को ट्रैक करेगी और गंतव्य तक पहुंचने के दौरान संपर्क में रहेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं-लड़कियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने तक पुलिस के साथ बातचीत करने का विकल्प भी मिलेगा।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं
रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अपने फोन पर पावर बटन को 3 बार जल्दी-जल्दी दबाकर या फोन पर ‘5’ या ‘9’ की को लंबे समय तक दबाकर पैनिक कॉल को एक्टिव कर सकते हैं। ऑफिशियल प्रेस नोट में कहा गया है कि ट्रिप के समय डायल 112 टीम रेगुलर जांच करेगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेफटी संबंधी कोई खतरा पैदा न हो। इस दौरान अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है तो उसे तत्काल पुलिस सहायता प्रदान की जाएगी। गुरुग्राम के अर्पित जैन ने बताया कि डायल ‘112’ पर मदद के लिए कॉल किए जाने पर पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन भेजा जाएगा, जो 15-20 मिनट के अंदर पहुंच जाएगी। महिलाएं-लड़कियां 112 नंबर डायल करें और फोन उठाने वाले पुलिस कर्मी से अपनी यात्रा की निगरानी करने के लिए कहें। इसके बाद आपको एक लिंक मिलेगा, जिसमें एक फॉर्म का लिंक होगा। वह फॉर्म आपको भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन की पुष्टि करने वाला एक और लिंक मिलेगा।
——————

डॉ. बलबीर सिंह ने कपूरथला और अमृतसर में ‘ड्रग्स का उपयोग करने वाली महिलाओं के लिए वन स्टॉप इंटीग्रेटेड प्रोग्राम’ शुरू किया पायलट चरण की सफलता पर सभी जिलों में कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और पंजाब पुलिस का संयुक्त सहयोग है