watch-tv

अकाली नेता ने भाई के साथ मिलकर रची थी साजिश, गिरफ्तार, सरपंची चुनाव को लेकर हत्या की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

खन्ना में आप नेता की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

खन्ना 14 सितंबर। खन्ना में स्थित गांव इकोलाहा में पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी की हत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने अकाली नेता को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि राजनीति के चलते यह हत्या की गई है। क्योंकि तरलोचन सिंह सरपंची के चुनाव लड़ने वाला था। आरोपी अकाली नेता की पहचान तेजिंदर सिंह इकोलाहा के रुप में हुई है। हालाकि इस मामले में पहले मुख्य आरोपी आढ़ती रंजीत सिंह निवासी इकोलाहा को वारदात के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। तेजिंदर के भाई की तलाश जारी है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने हत्या की साजिश रची।

राजनीतिक मर्डर होने की आशंका

मुख्यारोपी रंजीत सिंह का गिरफ्तारी के बाद तीन दिनों का रिमांड लिया गया था। शुक्रवार को रिमांड की अवधि समाप्त होने पर रंजीत को दोबारा खन्ना अदालत में पेश किया गया। इस दौरान के सामने सरकारी वकील ने पुलिस की तरफ से रिमांड की मांग की। हवाला दिया गया कि यह पॉलिटिकल मर्डर है। इसमें फरार दो भाइयों के अलावा कई और भी शामिल हैं। इसलिए अभी रिमांड की जरूरत है। आरोपी पक्ष के वकील ने कहा था कि तीन दिनों के रिमांड में कोई नई चीज सामने नहीं आई और न ही पुलिस को कोई सुराग मिला। इसलिए उन्होंने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की गई थी। अदालत ने आरोपी का दो दिनों का रिमांड दिया।

Leave a Comment