watch-tv

काम से जा रहे अकाली नेता के सिर में मारी लोहे की रॉड, 3 लोगों ने किया हमला, अस्पताल भर्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

फतेहगढ़ साहिब 28 अप्रैल। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में एक अकाली नेता पर हमला किया गया। सिर में लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया गया। जिसके बाद घायल मलकीत सिंह मठारू को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलकीत सिंह अकाली दल बीसी विंग के जिलाध्यक्ष हैं। मलकीत सिंह ने बताया कि वह बस्सी पठाना नामदेव मंदिर के पास जा रहा था तो तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बोला गया कि आज सबक सिखाएंगे। हमलावरों ने उसे पीटते हुए नीचे गिरा दिया और लोहे की रॉड से सिर में हमला कर दिया गया। तभी हमलावर फरार हो गए। उन्होंने पुलिस से इंसाफ मांगा।

अकाली नेता हालचाल जानने पहुंचे
इस घटना के बाद अकाली दल के कई सीनियर नेता सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। बस्सी पठाना से हलका इंचार्ज दरबारा सिंह गुरु ने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए। वे सच्चाई का पता लगाकर रहेंगे।

Leave a Comment