वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायुसेना को एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने पर दिया बल 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रघुनंदन पराशर जैतो

—————————

जैतो,22 मार्च : रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल वी आर चौधरी ने आज डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज, वेलिंगटन का दौरा किया। उन्‍होंने 79वें स्टाफ कोर्स की तैयारी कर रहे भारतीय सशस्त्र बलों और मित्र देशों के छात्र अधिकारियों और कॉलेज के स्थायी कर्मचारियों को संबोधित किया।वायुसेना प्रमुख ने अधिकारियों को अपने संबोधन में भारतीय वायुसेना के सामने आनेवाली चुनौतियों, इसकी क्षमता विकास योजना और इसकी संयुक्तता के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय वायुसेना को एक आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने के बारे में बहुत अच्‍छी तरह से व्‍याख्‍या की। उन्होंने भारतीय वायुसेना के सिद्धांत में बताए गए विजन को दोहराया, जिसमें निर्णायक एयरो स्पेस शक्ति प्रदान करने के लिए एक चुस्त और नई परिस्थितियों से परिचित होकर उसके अनुरूप अपने को ढालने वाली वायुसेना की परिकल्पना की गई है। वायुसेना प्रमुख के संबोधन में संघर्षरत क्षेत्रों से भारतीय प्रवासियों को सुरक्षित निकालने के काम और आपदा राहत कार्यों के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा निभाई गई प्रमुख भूमिका को उजागर किया गया। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध और इज़राइल-हमास संघर्ष जैसे मौजूदा संघर्षों से प्राप्त महत्वपूर्ण वायुशक्ति सीख पर भी प्रकाश डाला।वायुसेना प्रमुख को चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों और डीएसएससी में संयुक्तता के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसकी प्रशंसा की गई।

टीबी रोगियों हेतु नया अभियान, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सभी विभाग और संस्थान टीबी जागरूकता और उन्मूलन गतिविधियों में होंगे शामिल भारत सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना यह हरियाणा और भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

पंजाब में औद्योगिक नीति में सुधार के लिए अंतिम क्षेत्रीय समितियां अधिसूचित: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा नवगठित समितियों के अध्यक्षों में एवन साइकिल्स के ओंकार सिंह पाहवा, हैप्पी फोर्जिंग्स के परितोष गर्ग, वर्धमान स्टील के सचित जैन, आईओएल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स के वरिंदर गुप्ता और डीएमसीएच के डॉ. बिशव मोहन शामिल हैं।