रतन टाटा के बाद सौतेले भाई नोएल संभालेंगे टाटा ट्रस्ट, कहा- विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब 11 अक्टूबर। 66 साल के नोएल टाटा अब टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन होंगे। वे पहले ही दो फैमिली ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं। नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। 9 अक्टूबर को रतन टाटा के निधन के बाद नोएल इकलौते दावेदार थे। हालांकि उनके भाई जिम्मी का नाम भी चर्चा में था, लेकिन वे पहले ही रिटायर हो चुके हैं। मुंबई में ट्रस्ट की मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी। टाटा ट्रस्ट ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’ नोएल ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से पढ़ाई की है। नोएल ने टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की। 1999 में वे ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर बनाए गए। इसे उनकी मां सिमोन ने शुरू किया था।

पंजाब के पशुपालन विभाग को सेंटर फॉर इनोवेटिव प्रैक्टिसेज से प्रशंसा मिली पीएस राहुल भंडारी ने उत्तरी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में पशुधन स्वास्थ्य और विकास में सफलता का प्रदर्शन करने के लिए पशुपालन विभाग का नेतृत्व किया