watch-tv

रोडवेज और टोल प्लाजा कर्मचारियों के बीच विवाद के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने लगा जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

करीब तीन घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे

मौके पर पहुंची पुलिस , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ विवाद

 

जीरकपुर 21 Aug : बुधवार सुबह अजीजपुर टोल प्लाजा पर पीआरटीसी बस चालक और टोल प्लाजा कर्मचारी के बीच झगड़ा हो गया, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बस ड्राइवर की पिटाई कर दी और उसके पैर में रॉड मार दी, जिसमें बस ड्राइवर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद बस चालकों ने टोल प्लाजा पर बस खड़ी कर जाम लगा दिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे लगे इस जाम के कारण सड़क के किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम के कारण हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीआरटीसी यूनियन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बरनाला डिपो की बस पटियाला से चंडीगढ़ जा रही थी। सुबह करीब 7.30 बजे जब बस अजीजपुर टोल प्लाजा पर पहुंची, तो बस लाइन में वाहनों की कतार लगी हुई थी। फास्ट टैग को लेकर टोल कर्मी चालक से बहस कर रहे थे। बस चालक मंगल सिंह ने टोल कर्मचारी से गाड़ी साइड में लगवा बात करने को कहा, लेकिन टोल कर्मचारी ने एक न सुनी। इस दौरान टोल बूथ के पास खड़े व्यक्ति से बस रोकने को लेकर बहस हो गई। टोल कर्मियों ने ड्राइवर को बस से बाहर निकालकर पीटा और उसके पैर में रॉड मारी। इसके बाद गुस्से में आए बस चालकों ने बसों को लाइनों में लगाकर यातायात रोक दिया और घायल बस चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि टोल प्लाजा के कर्मचारी हमेशा दुर्व्यवहार करते है। पीआरटीसी अध्यक्ष बिंदर ने कहा कि उनका टोल कंपनी के साथ 1 और 7 नंबर से बसें ले जाने का लिखित समझौता हो रखा है, ताकि उनका समय बर्बाद न हो, लेकिन इसके बावजूद टोल प्लाजा वाले बस चालकों से धक्का-मुक्की करते है। जिसके कारण आज यह घटना घटी।

बॉक्स

दो घंटे जाम से राहगीरों को हुई परेशानी

सुबह टोल प्लाजा पर लगे जाम से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीआरटीसी बस में यात्रा कर रहे यात्री दविंदर सिंह, ज्योति शर्मा, उपासना, रफीक, गुरविंदर, प्रभजोत सिंह, मीना, संदीप कौर, हरजोत, गुरविंदर सिंह ने कहा कि वह पटियाला और बनूड़ से पीआरटीसी बस में यात्रा कर रहे थे। जैसे ही उनकी बस अजीजपुर टोल प्लाजा पर पहुंची, तो आगे जाम लगा हुआ था और किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जाम के कारण बस चालक ने उन्हें वहीं उतार दिया। प्रभावित यात्रियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ और पंचकुला में काम करते है, इस जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है और वह अपनी ड्यूटी के लिए भी लेट हो गए है।

 

 

पुलिस प्रमुख के आश्वासन के बाद खुला जाम -i

मौके पर पहुंचे पुलिस प्रमुख गुरसेवक सिंह ने बस संचालकों को आश्वासन दिया कि उन्हें उचित न्याय मिलेगा। मारपीट करने वाले टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद बस संचालकों ने जाम खोल दिया और या

तायात बहाल हो गया।

Leave a Comment